६-विवाह
घर में विवाह था.
गृहपति ने कहा –कवंर साब आये तो किचन तक आने देना.बहनोई इसा को बैठक में बिठाना .फूफाजी के लिए बरामदे में बेंच रखवा देना. बड़े फूफाजी का खाना उनके घर ही भेज देना ,डोकरा कहीं यहीं टे बोल गया तो दिक्कत हो जायगी.
बूढी परदादी को बाहर मत निकलने देना सब इम्प्रेशन ख़राब हो जायगा.