२--स्मार्ट बहू
काम वाली नहीं आई थी ,सास ने जल्दी उठ कर सारा काम निपटा दिया.कुछ दिनों बाद फिर ऐसा ही हुआ.बहु कार लेकर गई अपनी सहेली के यहाँ से काम वाली को का र में बिठा कर लाई,काम कराया और वापस का र से छोड़ आई.
००००००००००००००००००००
३-त्यौहार
घर में बड़ा त्यौहार .भुआ ,बहन बेटी ,सब आई हुयी थी .विदा के समय भुआ को हल्का लिफाफा,बहन को साड़ी पर लिफाफा और बेटी के ससुराल के परिवार के लिए कपड़े और लिफाफे दिए गए.
०००००००००००००००००००००००००००