#Gandhigiri
"शब्द नहीं एक मन्त्र है"
गाँधीगिरी शब्द हाल ही में जरुर लाइम लाइट में आया है, लेकिन शब्द काफ़ी पुराना है यह। गाँधीजी की विचारधारा और उनके मूल्यों का प्रतीक यह शब्द सहज ही जीवन की हर दिशा में सार्थक सिद्ध होने वाला मन को बदल देने वाला मूल मन्त्र है यह। सत्याग्रह,अहिंसा और विनम्रता जैसे मन्त्रों के बीच गाँधीगिरी का एक मन्त्र स्वच्छता का भी है, जो मेरे बाल-मन में उस समय घर कर गया था जब मैं गाँधीगिरी को जानता भी नहीं था। सातवीं कक्षा में एक साथी छात्र के कक्षा में खाने के टुकड़े फेकनें के बाद न उठाने की जिद के जवाब में, मेरा कोमल मन जाने किस प्रेरणा से उन टुकड़ों को उठा सफाई करने में जुट गया था। ये देख कक्षा-अध्यापक का सिर पर हाथ रख आशीष देना, जब भले ही बहुत समझ नहीं आया था लेकिन आज जरुर गाँधीगिरी की प्रेरणा देता है।
//वीर//