Hindi Quote in Book-Review by Yashvant Kothari

Book-Review quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

जयपुर निवासी यशवंत कोठारी जी Yashwant Kothari अध्यापक, लेखक, घुमक्कड़, उपन्यासकार सामाजिक कार्यकर्ता व्यंग्यकार मने क्या नहीं हैं। मतलब बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। उन्होंने हमारे ’पंचबैंक’ को देखकर अपनी दो किताबें मुझे सस्नेह भेजीं। ’ नोटम नमामि’ व्यंग्य लेखों का संग्रह है। ’असत्यम, अशिवम, असुन्दरम’ व्यंग्य उपन्यास है। कुल जमा 31 किताबों के लेखक यशवंत के नाम व्यंग्य की 12 किताबें हैं। उनके बारे में फ़िर कभी। फ़िलहाल यशवंत कोठारी जी के व्यंग्य संग्रह ’नोटम नमामि’ के कुछ पंच यहां पेश हैं।
1. जो नंगा नहीं होना चाहते वे लोकतंत्र को नंगा कर देते हैं।
2. आजादी के पचास वर्षों गांधी जी की लंगोट से चलकर हम लोकतंत्र की लंगोट तक पहुंच गये हैं।
3. भावताव में पत्नी का निर्णय ही अंतिम और सच साबित होता है।
4. पति का उपयोग केवल थैले, झोले या टोकरियां उठाने में ही होता है। बाकी का सब काम महिलायें ही संपन्न करती हैं।
अनूप शुक्ल के लेख से

Hindi Book-Review by Yashvant Kothari : 111260517
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now