अच्छा लगता है मुझे, तेरे नाम के साथ मेरा नाम,
तू सबसे खास है, चाहे लाख कहें लोग, तू है आम।
कुछ यूँ हो की....
तेरे नाम के साथ मेरा नाम हो,
मैं तेरी हो जाऊं,
तू मेरी पहचान हो।।
दिन गुज़रे तो तेरा ही साथ हो,
मेरे हाथों में तेरा ही हाथ हो।
तेरे ही साये में मेरी शाम हो,
तेरी ही पनाह में मेरी ज़िंदगी तमाम हो।
#रूपकीबातें