बहुत कुछ मांगना चाहती हूँ तुमसे..
कहो दे सकोगे मुझे,
मुझे सुबह दे दो तुम्हारी, मेरी शामें तुम रख लो..
मुझे आईना दे दो तुम, मेरी सीरत तुम रख लो..
मुझे हकीकत दे दो तुम, मेरी कल्पनाएँ तुम रख लो..
मुझे आँसू दे दो तुम, मेरी मुस्कुराहटें तुम रख लो..
मुझे अधिकार दे दो तुम, मेरा दिल तुम रख लो।
मुझे सम्मान दे दो तुम, मेरा अस्तित्व तुम रख लो।
बोलो....
क्या दे सकोगे मुझे..
#रूपकीबातें