दिल भर चुका है खूब रोना चाहता हूँ !
""* माँ *""
तेरी गोदी मे सर रख कर
सोना चाहता हूँ.माँ!
दौलत या शोहरत से नही मतलब
कोई मुझे माँ !!
मैं फिर वही मासूम बच्चा
फिर से होना चाहता हूँ माँ !!
नही है आरजू मुझे किसी जन्नत की माँ
मैं तेरे दिल मे ""माँ ""
एक छोटा सा कोना चाहता हूँ माँ !!