मेरा घोड़ा मेरा घोड़ा ,दौड़ लगाए थोड़ा-थोड़ा ।।
बापू आओ एड़ लगाओ,दौडा़ घर जल्दी पहुँचाओ।
घर पर चिंकी रिंकी कालू खेल रहे हैं भालू भालू ।
दीपू बैठ रसोईघर घर में खाय गपागप गप कचालू ।
बिल्ली मौसी ताक में बैठी देंखे मूषक भाई को ।
मूषक भाई कुतर रहे राजू तेरी रजाई को ।
टामी भाई पूँछ हिला कर माँग रहे है रोटी ।
एक छोटा रोटी का टुकड़ा लेकर आयी छोटी ।
बड़े मजे से रोटी खाते देखो टामी भाई ।
पूँछ हिला कर करें इशारा पेट है खाली माई ।