तेरा जादू
तेरी मुस्कराहट मेरा चैन चुराए
तेरी हँसी का जादू मुझे घायल कर जाए
तेरी हर शरारत मुझे दीवाना बनाएं
देखते ही तुझे दिल पिघल जाए
तेरी घनी जुल्फ़े मुझे बेकरार बनाए
तेरी उलझी लटें मेरी मुश्किल सुल्जाये
तेरी मासूमीयत मुझे और करीब लाए
देखते ही तुझे दिल अपना कर जाए
तेरे नैनो की हया मुझे शागिर्द बनाए
तेरी झुकती निग़ाहें मेरे फैसले मिटाए
तेरी हरकतें मुझे मौजी बनाए
देखते ही तुझे दिल बेहल जाए
- कुमार