आशिकों की गली है, कदम आस्ते आस्ते रखना। फुलों की जगह दिल बिखरें है रास्ते पर। कोई तेरे इंतजार में नज़रे बिछायें बैठा है। तिनका उठाने की हिम्मत नहीं वो तन फुलायें बैठा है। खिड़कीपर कोई बिना आँसू दिल रुलायें बैठा है। कोई कलम पुरानी और काग़ज पर कहानी लिखने बैठा है। हुस्न और इश्क के इस रास्ते पर हर कोई अपना अस्तित्व खोके बैठा है। मंजिल पाये कोई, कोई जिंदगी शमशान बनायें बैठा है।