दौड़ा- दौड़ा चूहा आया ।
भागो-भागो शोर मचाया ।
दौड़ो बिल्ली मौसी आयी
आँखें गोल-गोल मटकाई
मौसी के सिर पुलिस की टोपी ।
भागो यह मौसी की चौकी ।
भाग के बिल में तुम घुस जाऔ।
मौसी को फिर नजर न आओ।
यदि बिल से निकलोगे बाहर ।
जा न पाओगे फिर अन्दर ।
डरकर भाग गए हैं सारे ।
डर के मारे छुपे बेचारे।