गगनचुंबी और लटकती इमारतें
गांव को निगल गई
कहाँ गई पगडंडियाँ ?
कहाँ गए वो लोग ?
पत्तों की खडखडाहट
हरओर आनंद विभोर
हरओर बच्चों का शोर
माटी की सुगंध
फूलों की खुशबू
पर अब
शहर की हडबडाहट
अब तो गाडियों का शोर
जीने नहीं देता
गांव उत्साह ऐसा की मरने नही देता
#अनामिका