होशियार चुनें

आओ हम सब मूरख
मिलकर
कोई एक
अधिक होशियार चुनें
जो भर सके पेट
काटकर निवाला
अपने-अपनों का
अपने -अपनों को
बांट सके जो
धूप - छांव
हवा - पानी
बादल - बारिश
देश - दुनियां
धड़कन -साँसे
और
बखत परे तो
बाँट सके जो
अपने -अपनोे को भी।

Hindi Poem by Dharmendra Nirmal : 111166237

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now