Hindi Quote in Poem by Ranju Bhatia

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#काव्योत्सव2 #प्रेम ( मातृ दिवस पर माँ के लिए)

शब्दों का संसार रचा
हर शब्द का अर्थ नया बना
पर कोई शब्द
छू न पाया
माँ शब्द की मिठास को

माँ जो है ......
संसार का सबसे मीठा शब्द
इस दुनिया को रचने वाले की
सबसे अनोखी और
आद्वितीय कृति

है यह प्यार का
गहरा सागर जो हर लेता है
हर पीड़ा को
अपनी ही शीतलता से

इंसान तो क्या
स्वयंम विधाता
भी इसके मोह पाश से
बच न पाये है
तभी तो इसकी
ममता की छांव में
सिमटने को
तरह तरह के रुप धर कर
यहाँ जन्म लेते आए हैं
#ranjubhatia

Hindi Poem by Ranju Bhatia : 111165227
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now