#kavyotsav -2
#आयी मेरे पास नन्ही परी
आयी मेरे पास
वह छोटी नन्ही परी मेरी
होठो पर सुर्ख मुस्कान लेके
बनावटीपन से अलग
एक मधुर प्रकृति की
आभामयी किरण सी
अपने नन्ही सी कोमल पैरो पर
चलती लड़खलाती
आयी मेरे पास
पकड़ मेरे हाथ के अंगुलियों को
मोड़ती,मुह में डालती खेलते रही
मिलते आँख होठोे पर
लिए मुस्कान भाग जाती
बोल दिया कोई कड़वा बोल
रोते हुए
आयी मेरे पास
कह रही थी
अपने तोतली रुआंसी आवाज में
मारा है किसी अपने ने
शब्द रूपी वाण से
यही कहने
दौड़ते हुए
आयी मेरे पास!!!