Hindi Quote in Poem by KANCHAN

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#KAVYOTSAV -2



प्रिय क्यूँ तुम नए-नए

सूट सिलाती हो !



पुरानी साडी में भी तुम

अप्सरा सी नजर आती हो !!!



इन ब्यूटी पार्लरों के

चक्करों में ना पडा करो !



अपने चांद से चेहरे को

क्रीम पाउडर से यूँ ना ढका करो !!



रेस्टोरेंट होटल के खाने में क्या रखा है !



तुम्हारे हाथों से बना घर का खाना,

इनसे लाख गुना अच्छा है !!!



इन सैर सपाटों में वो बात कहाँ !



तुम्हारे मायके जैसा

ऐशो-आराम कहाँ !!!



नौकरों से खिटपिट में,

मत सेहत तुम अपनी खराब करो !



झाडू-पौछा लगा

हल्का सा व्यायाम करो !!!



सोने-चांदी में मिलती

अब सो सो खोट है !



तुम्हारी सुन्दरता ही

24 कैरेट प्योर गोल्ड है !!!



माया-माया मत किया कर पगली,

यह तो महा ठगिनी है !



मेरे इस घर-आंगन की तो,

तू ही असली धन लक्ष्मी है !!

Hindi Poem by KANCHAN : 111159289
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now