Hindi Quote in Poem by Shobha Sharma

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#KAVYOTSAV - 2

फिर बात करती हूँ
********

अभी जख्म गहरे हैं,
फिर बात करती हूँ.
न कुरेद बार बार ,
फिर बात करती हू.
आँखें अभी नम हैं,
दिल में बहुत ग़म  हैं ,
दो पल बीतने दे ,
फिर बात करती हूँ.
पात पड़े पीले ,
झरते अँगनाई में,
संध्या के रंग बसे
दिवस के पहुनाई में.
जेठ की दुपहरिया सी ,
लू के झकोरे हैं ,
प्यासे लवों पर ,
सूखे सकोरे हैं.
मन बारिश भीगने दे
फिर प्यार करती हूँ.
अभी जख्म गहरे हैं ,
आँसुओं के पहरे हैं
फिर बात करती हूँ.
आँधी तूफान है ,
लहरें हैं वेगवान
तटबंध मिट्टी के ,
मजबूत करने दे.
फिर बात करती हूँ.
अभी जख्म गहरे हैं,
फिर बात करती हूँ.
धागे कमजोर थे,
उलझे पुरजोर थे.
गाँठें हैं उलझीं सीं,
एक बार सुलझने दे ,
फिर बात करती हूँ.
अभी जख्म गहरे हैं ,
आँसुओं के पहरे हैं
फिर बात करती हूँ .
     ******
कवियित्री, रचनाकार,
©®शोभा शर्मा
सर्वाधिकार सुरक्षित .

Hindi Poem by Shobha Sharma : 111158943
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now