Hindi Quote in Poem by Dr.Desh bandhu

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

***कहा विवेकानंद ने.....***



जीवन सफल बनाना है यदि ,

कुछ नवीन करना होगा।

पथरीले पथ पर हर पग धर ,

हर संकट हरना होगा।



कहा विवेकानंद ने साथी ,

कठिन साधना फल देती है।

हर कठोर पर्वत सी बाधा ,

प्रतिपल उर को बल देती है।

नेह नीर का बनकर झरना ,

झर झर झर झरना होगा।

पथरीले पथ पर हर पग धर ,

हर संकट हरना होगा।



तुम खुद ही हो भाग्य विधाता ,

कर सत्कर्म भाग्य तुम लिखना।

हस्त लकीरों के चक्कर में ,

कर्त्तव्यों से विमुख न दिखना।

स्वाभिमान हर बाल युवा में ,

कूट कूट भरना होगा।

पथरीले पथ पर हर पग धर ,

हर संकट हरना होगा।



करना होगा नया सृजन कर ,

उपहासों से तुम्हें सामना।

फिर विरोध के बाद पड़ेगा ,

ध्वज स्वीकृति का तुम्हें थामना।

अनगिन कंटक भरे कष्ट से ,

किंचित ना डरना होगा।

पथरीले पथ पर हर पग धर ,

हर संकट हरना होगा।

- डॉ० देशबन्धु ‘शाहजहाँपुरी’

आनंदपुरम कॉलोनी( बीबीजई चौराहा )

निकट जय जय राम आटा चक्की,

शाहजहाँपुर (उ०प्र०) 242001

मोबाइल 9936604767 , 9415035767

ई मेल - drdeshbandhu1@gmail.com

Hindi Poem by Dr.Desh bandhu : 111157490
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now