शेयर खाता खोल सजनिया

राजनीति में शेयर लेकर, हीरो हो जाता है जीरो
पर शेयर में शेयर लेकर ,जीरो हो जाता है हीरो
है ये सबक समझ कर लेना,जैसे भी हो शेयर लेना। 
सूरज निगला पवनपुत्र ने तीनो लोक हुआ अँधियारा
शेयर जब हर्षद ने निगला चारों ओर हुआ उजियारा
ऐसी जोत जगा कर लेना,जैसे भी हो शेयर लेना।
मरता कोई शेयर वाला समां बंधे तब मेले वाला
परिजन दुःख में भी पहनाते अर्थी को नोटों की माला
ऐसा गौरव मर कर लेना,जैसे भी हो शेयर लेना।
मर कर जब ऊपर जाता है जो प्राणी हो शेयर-धारी
अगवानी को यम खुद आये,स्वर्ग-व्यवस्था सब हो न्यारी
फिर क्यों ना ये फेवर लेना,जैसे भी हो शेयर लेना।

Hindi Funny by Prabodh Kumar Govil : 111145336

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now