शेयर खाता खोल सजनियाँ

इनकम तेरी अगर बढ़ी तो आ जायेंगे कर अधिकारी
रेशम पर खादी धर लेना कहलायेगा तू सुविचारी
भाषण खूब पिलाकर लेना जैसे भी हो शेयर लेना।
अबके फागुन में बीबी के गाल अबीर-गुलाल लगाना
सच्ची उस से प्रीत निभाकर उसके नाम पे माल लगाना
शेयर है ये जेवर लेना, जैसे भी हो शेयर लेना।
बीमा का कीमा बन जाता माल तिजोरी में गल जाता
लेकिन शेयर में जो डाला सात पीढ़ियों को फल जाता
है ये बात बराबर लेना, जैसे भी हो शेयर लेना।
जीवन साथी जिसे बनाया उसको लेदो भैया शेयर
फिर देखो कैसी खिल जाती कर के देखो शैया शेयर
हनीमून से तेवर लेना, जैसे भी हो शेयर लेना।

Hindi Funny by Prabodh Kumar Govil : 111145320

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now