न जाने कैसे उसने खोला ताला दिल का,
अब बन बैठा है वो रखवाला दिल का,
जो कोई भी उसका पता पूछता है,
वो हर किसी को देता है हवाला दिल का,
यहाँ दिल जलाने वाले बहोत मिलते है,
मुश्किल से मिलता है चाहने वाला दिल का,
अब सच्ची महोब्बत मिलती नहीं ज़माने में,
हर कोई मिलता है लगाने वाला दिल का,
"पागल" अपने दिल को सदा खुश रखता है,
अंधेरे को दूर कर देता है उजाला दिल का।
✍?"पागल"✍?