ज़िन्दगी आज भी है ,ज़िन्दगी तो कल भी है
हो जीतने का हौसला अगर , मन कि तरंगे और उठेंगी
उठ –उठ गिर -गिर और भी ऊची उठेंगी
ज़िन्दगी तो आज भी है ,ज़िन्दगी कल भी रहेगी
जिंदगी में है बहुत कठिनाइया जिंदगी फ़िर भी चलेगी
उस मार्ग पर चल कर तू उसे जो पा गया
लवो पर एक नयी मुस्कान और एक नयी उमंग होगी
जिंदगी तो आज भी है , जिंदगी कल भी रहेगी
तू उठ कदम बढ़ा और जीत ले उस मार्ग को
जिंदगी जितनी हसी अब,और भी कल होगी हसी
मन की दुविधाओ का मार्ग तू छोड़ अब उस कर्म पथ को पहचान ले
ज़िन्दगी तो आज भी , ज़िन्दगी कल भी रहेगी
तू सीख हर एक पल से अपने ,तू सीख हर एक कर्म से अपने
कल तेरे कदमो में फ़िर एक नयी पहचान होगी
जिंदगी कि राह है कठिन जितनी अभी ,कल ज़िन्दगी कि राह और भी आसान होगी
ज़िन्दगी तो आज भी , ज़िन्दगी कल भी रहेगी
तू पहचान उस रहस्य को तू पहचान अपने कर्म को
तू एक नयी शक्ति पुंज बन ,तू एक नयी प्रकाश दीप बन
जो आज तेरे पास नही वो कल तुझसे दूर नही
ज़िन्दगी तो आज भी , ज़िन्दगी कल भी रहेगी