English Quote in Story by Anjali Tiwari

Story quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in English daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#LoveYouMummy

आप किसी के लिए माँ, किसी के लिए सासु माँ, कभी दादी माँ, कभी नानी माँ,
कभी बड़ी माँ, छोटी माँ, भाभी माँ हो …पुकारते हैं लोग आपको अलग अलग नाम से और आँचल में सर रख सोते बेहद आराम से।
कुछ को आपका आँचल नसीब ना होता.....कुछ चहक उठते हैं आपके चेहरे को देख कर, एक राहत ,एक सुकून का एहसास होता है हर दफा आपसे मिलकर, ना जाने ये आपका लाड प्यार कैसी दुआ है, हर थकान को मुस्कान में बदल देने की दवा है, क्या कभी ये जादुई दवा ख़त्म नहीं होती, काश ये ज़िन्दगी कभी थमी ना होती....आपकी ममता ही जीना आसान बनाती है, फिर चाहे वो डाँट के रूप में सिखाना हो, या प्यार से गलतियाँ समझाना हो, या रूठ कर भी अपनी जिम्मेदारी निभाना हो, जीवन का एक महत्वपूर्ण स्तंभ हो आप माँ, उस अदृश्य शक्ति का प्रतिबिम्ब हो आप माँ...आपके ममत्व को प्रणाम।
बस एक प्रश्न का जवाब नहीं मिला है आजतक, कैसे संभाल लेती हो इतना सारा काम, बिन माँगे कोई आराम...माँ आपके समर्पण को मेरा अर्पण,
चाहूँ आपकी ही छाँव तले अपना अगला बचपन....
(ये उनके लिये जिनके सानिध्य में 17 वर्ष से हूँ, वैसे तो रिश्ते में बड़ी मम्मी लगती हैं, लेकिन मैं मम्मी कहती हूँ इन्हें??)

English Story by Anjali Tiwari : 111042763
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now