बेवजह नहीं होती है ये सुबह रोज़ाना
तेरे दीदार का इसे भी इंतजार रोज़ाना !!!
तेरी मीठी आंखो के नमकीन इशारे
ख़्वाबों की करें दिल पे बौछार रोज़ाना !!!
छन से जब तू आती है लहराके आंचल
बनाती है हर दिन को त्यौहार रोज़ाना !!!
तू मेरा लम्हा बने , मैं तेरा वक्त बनूं
सुनहरे सपनों का मिले उपहार रोज़ाना !!!