The Download Link has been successfully sent to your Mobile Number. Please Download the App.
Continue log in with
By clicking Log In, you agree to Matrubharti "Terms of Use" and "Privacy Policy"
Verification
Download App
Get a link to download app
अपना कर्म करते रहो हो सकता है तुम्हारे हिस्से के फल को घमंड हो गया हो कि वो ना पकेगा ना पेड़ से गिरेगा लेकिन ऐसा नहीं होता वो पकेगा भी और गिरेगा भी और ऐसा गिरेगा कि ना उसे कोई देखेगा ना ही कोई उठाएगा उसका ऐसा हस्र होगा कि लोग उसको कुचल के चले जायेंगे । इसलिए समय रहते फल को अपना घमंड त्याग देना चाहिए । और ये बात फल के लिए नहीं थी
रिश्ता अगर आपके ओर आपके पार्टनर के बीच कभी भी रिश्ता खराब हो जाए तो आप कोशिश करे कि उसका तमाशा किसी के सामने ना हो । आप आपस मे बैठ के बात करे किसी को इसके बीच ना आने दे क्योंकि हो सकता हैं जो आज आपको बुरा लग रहा हों वहीं इंसान कभी आपके सुख दुख का साथी हो आप वही सोचकर अपने रिश्ते को समझदारी से चलाए । अगर आप नहीं रहना चाहते तो पूरी इज्ज़त से उस रिश्ते से आजाद हो जाए बिना एक दूसरे को ज़लील किए हुए । इसपे कुछ लिखना चाहेंगे कभी हमदोनों एक दूसरे के लिया जिया करते थे आज एक दूसरे की खबर तक नहीं ।
औरत ..... औरत ...... औरत औरत पे किसी चीज़ का इल्ज़ाम लगाना कितना आसान होता है लोगो के लिए ..... तुम गलत करो जिम्मेदार कौन ? औरत...... तुम्हे कुछ पसंद ना आए जिम्मेदार कौन ? औरत.... बच्चे हाथ से निकल गए जिम्मेदार कौन ? औरत... घर में कुछ भी गलत हो जिम्मेदार कौन? औरत...... क्यों ? हर गलती की जिम्मेदारी सिर्फ औरत ही क्यों होती हैं... क्या कभी किसी ने जानने की कोशिश की कि वो क्या चाहती हैं।..... औरत कुछ नहीं चाहती उसे दुनिया से कोई उम्मीद नहीं होती उसे उम्मीद होती है तो बस अपने जीवन साथी से वो तो रसोई में सिर्फ दही जमने से खुश हो जाती हैं। उसके लिए खुशी सिर्फ अपने परिवार को खुश रखने मे होती हैं ...... ये इतनी सी बाते समझने में किसी को पूरी जिन्दगी लग जाती हैं तो कोई चंद मिनटों में समझ जाता हैं औरत को सिवाय प्यार और इज्ज़त के कुछ नहीं चाहिए । ये है उसकी ज़िन्दगी की कहानी जिसके आधार पे वो जीती हैं।
दुनिया में एक ही ऐसा रिश्ता होता है जो बिना देखे बिना जाने बन जाता है निस्वार्थ भाव से और ये रिश्ता होता है एक मां का मां ........ये एक शब्द नहीं है ये एक ताकत है जीने का सहारा है उम्मीद है और हौसला है एक औरत हर रिश्ते से हार सकती हैं । लेकिन वो एक ही रिश्ते से जीत सकती है वो है उसका बच्चा। ये एक रिश्ता जीने के लिए वो सालों साल मरती हैं उसकी सारे दुःख खत्म हो जाते है जब वो अपने बच्चेको गोद म लेती है इस रिश्ते को शब्दों मे लिख पाना बहुत मुश्किल है क्योंकि ये सिर्फ वही समझ सकता है जो इस रिश्ते को जिया हो ।
बात सिर्फ अहसासों और जज्बातो की होती हैं। वरना कुछ लोग पौधों को भी मरने नहीं देते और कुछ लोग मरते हुए इंसान को भी छोड़ देते है ।
शिक्षक का जो रोल होता हैं वो बहुत जरूरी हैं जिंदगी में लेकिन सीखते ह्म्म मा बाप से भी है इसलिए पहले मा बाप हमारे गुरु हुए फिर शिक्षक। और जिससे हम सबसे ज्यादा सीखते है वो है समय ।क्योंकि जो हमें समय सिखाता हैं वो दुनिया का कोई शिक्षक नहीं सिखा सकता। शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
कितनी बेवकूफ थी मैं उसके छल कपट को उसकी मासूमियत समझती रही और वो मेरी भावनाओं के साथ खेलता रहा मैं बस उसके लिए खिलौना बन के रह गई ।
मां की गोद और भगवान की दुआ दोनों में एक ही बात कॉमन हैं बिना मांगे सबकुछ मिलता है
Tree और stree दोनों की किस्मत एक जैसी होती हैं सहती बहुत कुछ है लेकिन बया नहीं कर पाती ।
कौन कहता है कि मां बाप के अच्छेे कर्मों का फल उनके बच्चों को मिलता है। मैने ऐसे बच्चों को भी रोते हुए देखा है जिनके मा बाप ने कभी किसी का बुरा नहीं चाहा।
Copyright © 2026, Matrubharti Technologies Pvt. Ltd. All Rights Reserved | Powered by Custom Web Development Company India.
Copyright © 2026, Matrubharti Technologies Pvt. Ltd. All Rights Reserved.
Please enable javascript on your browser