Hindi Quote in Religious by Anita Sinha

Religious quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

पितृ विसर्जन अमावस्या पर विशेष।

सर्वप्रथम आदि शक्ति देवी महाकाली महाकाली
के चरणों में मेरा कोटि-कोटि प्रणाम है।

‌‌ जय हो जय हो हे मां आदि शक्ति
भवानी ।

जय हो जय हो जय हो हे मां तारापीठ श्मशान काली महाकाली।

जय हो जय हो जय हो मां श्यामा काली दक्षिणा
काली कलकत्ते वाली।

हम आए हैं तेरे द्वार पर हे मां काली।
लाए हैं लाल फूलों के हार एक सौ आठ हे मां।
तेरे चरणों में शीश नवाएं हे मां।
कमल फूल अर्पित करते हैं हे मां।
हे पद्मासना देवी प्रसीद देवी महामाया।
हे काल रात्रि उग्र चंडा रक्त दंता मधुकैटभ घातिनी दिगम्बरी महाकाली।

बारंबार प्रणाम है तुझे मां।

तेरी पूजा आरती करें हे मां।
पुआ पुड़ी पकवान बनाए हे मां।
अमावस्या तिथि पर भोग लगाएं हे मां।
ढोल बाजे बजाकर तेरी पूजा करें हे मां।
सात फल सात व्यंजन चढ़ाएं हे मां।
तेरे चरणों में जयकारे लगाएं हे मां।
तेरे भंडारे लगाएं हे मां ‌
लाल साड़ी शाखा सिंदूर आलता चूड़ी बिंदी काजल मेहंदी चढ़ाएं हे मां।
सात सुहागिनें मिलकर तुम्हें सजाएं हे मां।
स्वर्णाभूषणों से सजाएं तुम्हें हे मां।
मंगल गीत गाएं हे मां।
तेरे चरणों में प्रार्थना करें हे मां।
अकिंचन्य दास तेरे चरणों में नत विनत होकर
खड़ा है जीवन की आस में।
अकाल मृत्यु से बचाओ हे मां दास सह संतानों को
हे मां।
सुरक्षा कवच प्रदान करो हे मां।
शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो हे मां।
आवागमन सुरक्षित हो हे मां।
अभय वरदान दो हे मां।
घर आंगन रोशन रहे हे मां।
मौत का प्रकोप प्रपंच सूत्रधार का अति अंत हो मां।
तुम ही हो पालनहार हे मां।
जीवन मृत्यु तेरे हाथ में है मां।
अर्जी लगाई गई है रक्षा की हे मां।
आने वाली हर विपदाओं से मुक्त करो हे मां।
चारों ओर फैला हुआ है भंवर जाल शत्रुओं का
हे मां।
तुम ही हो माता पिता बंधु सखा मां।
शरणागति करो मां।
अर्जी विचाराधीन है हे मां।
तुम ही हो रक्षक हे मां।
आवाह्न करते हैं तुम्हें हे कालभैरवी मां।
काल को काटो हे मां।
जीवन नैया पार लगा देना हे मां।
हम सब तेरे संतान है मां।
रखना वरद हस्त शीश पर हे मां।
जय हो जय हो मां कालिके भद्र काली रक्षा काली।
ज्वाला माई नेपाल काली हे मां।
दंडवते प्रणाम मां।
भूल चूक माफ करो हे मां।
तेरी जय हो मां।
होहि सहाय होहि सहाय होहि सहाय
हे मां।

-Anita Sinha

Hindi Religious by Anita Sinha : 111900113
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now