Hindi Quote in Microfiction by Anita Sinha

Microfiction quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

कविता।

कविता की अधिष्ठात्री देवी तुम हो हे मां शारदे।
कविता लेखन कला सिखला दे हे मां शारदे।
कविता की स्वामिनी तुम हो हे मां शारदे।
कविता में झंकार दे हे मां शारदे।
कविता में सुर लय और ताल दे हे मां शारदे।
कविता को अलंकार दो हे मां शारदे।
कविता को आशीष दो हे मां शारदे।
कविता लेखन शैली को सुधार दे हे मां शारदे।
कविता में अनुप्रास हो हे मां शारदे।
कविता में तेरा वास होता है हे मां शारदे।
कविता से तेरी पूजा करें हे मां शारदे।
कविता से तेरी वंदना करें हे मां शारदे।
कविता का आधार तुम हो हे मां शारदे।
कविता में सार दो हे मां शारदे।
कविता को तार दे हे मां शारदे।
कविता मनहरणी बना दो हे मां शारदे।
कविता में मिठास हो हे मां शारदे।
कविता पर अधिकार तेरा ही होता है
हे मां शारदे।
कविता पर विराजती तुम हो हे मां शारदे।
कविता लिखने का वरदान दो हे मां शारदे।
कविता लिखने को प्रेरित करो हे मां शारदे।
कविता से तेरा जाप करें हे मां शारदे।
कविता का आधार तुम हो हे मां शारदे।
कविता की होवे जय-जयकार हे मां शारदे।
कविता लेखन में सक्रिय रहें हे मां शारदे।
कविता लेखन में अवरोध नहीं हो हे मां शारदे।
कविता बिना तेरी कृपा के नहीं लिख सकते हैं
हे मां शारदे।
कविता सबको प्यारी लगे ऐसे ही वरदान
दो हे मां शारदे।
कविता कोश बनाएं हे मां शारदे।
कविता संकलन का विमोचन करें हे मां शारदे।
कविता में जानकारी वर्धक पंक्तियां हो
हे मां शारदे।
कविता लिखते रहें यही कामना है हे मां शारदे।
कविता लेखन को सार्थक बना दे हे मां शारदे।
कविता से तेरी आरती करें हे मां शारदे।
कविता से तेरी पूजा करें हे मां शारदे।
कविता से तेरी स्तुति करें हे मां शारदे।
कविता से तेरी भक्ति करें हे मां शारदे।
कविता संग्रह का ज्ञान करा दे हे मां शारदे।
कविता में रोचक शब्दों का उपहार देकर
कविता को मनभावनी बना दे हे मां शारदे।
कविता से तेरी प्रार्थना करें हे मां शारदे।
कविता में देश प्रेम की भावना को बढ़ावा दो
हे मां शारदे।
देश प्रेम और सद्भावना का संदेश हो
कविता में हे मां शारदे।
कविता में मानवता को प्रश्रय दो हे मां शारदे।
कविता में एकता की भावना जागृत हो
हे मां शारदे।
कविता में स्वर लहरी हो हे मां शारदे।
कविता पर वरद हस्त रखना हे मां शारदे।
कविता जागरण संदेश दे हे मां शारदे।
कविता प्रकृति को बचाने के लिए लिखें
हे मां शारदे।
कविता प्रकृति को खिलखिलाने में सहयोग
करे हे मां शारदे।
कविता का आधार विश्व प्रेम हो हे मां शारदे।
कविता में प्रकृति का गुण गान हो हे मां शारदे।
कविता में शिक्षा का प्रचार प्रसार किया जाए
यही उपहार दो हे मां शारदे।
कविता में फूलों की गुणवत्ता को लिखें
हे मां शारदे।
कविता में फूलों की महत्ता का वर्णन है
हे मां शारदे।
हे कविता की देवी तुम्हें कोटि कोटि प्रणाम मां।
तेरी होवे जय-जयकार हे मां शारदे।
जय हो मां।तेरी सदा ही जय हो मां शारदे।

Hindi Microfiction by Anita Sinha : 111894196
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now