मां भगवान का अनमोल वरदान है।
मां महान है जग में मां तो महान है।
मां की अनोखी शान है जी
मां की अलग पहचान है।
मां ममता की छांव है।
मां ममता की खान है।
मां के साथ रहिए।
मां को वक्त दीजिए।
मां के चरणों में तीर्थ धाम हैं।
मां पूज्य है।
मां का सम्मान कीजिए।
मां प्रथम शिक्षिका है।
मां से सीख लीजिए।
मां परिवार की सूत्रधार है।
मां जीवनाधार है।
मां करुणा से भरी रहती है।
मां दया दिखलाती है।
मां की दुआ में बहुत ताकत है।
मां की दुआओं में रहिए।
मां प्रेम का सागर है।
मां अमृत रस पान कराती है।
मां के हाथ का खाना खाइए
और सद्विचारों से भरे हुए रहिए।
मां प्रकाश स्तंभ है।
मां जीवन का अबलंब है।
मां जीवन का आसरा है।
मां बिना हम बेसहारा है।
मां जीवन में सुवास है।
मां हर्षोल्लास है।
मां तो खास है भाई मां खास म खास है।
मां नहीं तो जीवन उदास है।
मां प्रेम प्यास है।
मां को बच्चों की आस है।
मां को वृद्धाश्रम मत भेजिए।
मां का भूल से भी अपमान मत कीजिए।
-Anita Sinha