देखना वो जो लोग #दृश्य दिखाते है
आदमी है आदमी से जल ही जाते है।।
प्रेम और भक्ति अगर होता अपने रिश्तों में
तो लोग मथुरा काशी कावा क्यों जाते है।।
इश्क़ भी लोग आज कल उसी से कर रहे है
जो कहीं न कहीं जीवन में काम आते है ।।
सच्ची मोहब्बत और प्रेम होता रिश्तों में गर
जरा ये तो बताओ लोग धोखा क्यों खाते है? ।।
राम राज के नाम पर वो लोग बौखलाते है
धर्म का आडम्बर कर दरिंदगी पर उतर जाते है।।
कम से कम देश की बात पर साथ तो आएं
पागल है, सब पड़ोसियों पर भरोसा जताते है।।
क्या किसको, सिखाना चाहते हो अर्जुन
इंसान तो है पर इंसानियत लाना ही नहीं चाहते है।।
देखना वो जो लोग #दृश्य दिखाते है
आदमी है आदमी से जल ही जाते है।।
#दृश्य
#Arjuna Bunty