#अनेक_शब्दों_के_लिए_एक_शब्द (भाग - 2)
◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆●◆
51. जिसमें कोई विवाद ही न हो - निर्विवाद
52. जो निन्दा के योग्य हो - निन्दनीय
53. मांस रहित भोजन- निरामिष
54. रात्रि में विचरण करने वाला- निशाचर
55. किसी विषय का पूर्ण ज्ञाता - पारंगत
56. पृथ्वी से सम्बन्धित - पार्थिव
57. रात्रि का प्रथम प्रहर- प्रदोष
58. जिसे तुरंत उचित उत्तर सूझ जाए - प्रत्युत्पन्नमति
59. मोक्ष का इच्छुक- मुमुक्षु
60. मृत्यु का इच्छुक - मुमूर्षु
61. युद्ध की इच्छा रखने वाला- युयुत्सु
62. जो विधि के अनुकूल है - वैध
63. जो बहुत बोलता हो - वाचाल
64. शरण पाने का इच्छुक - शरणार्थी
65. सौ वर्ष का समय - शताब्दी
66. शिव का उपासक - शैव
67. देवी का उपासक - शाक्त
68. समान रूप से ठंडा और गर्म -समशीतोष्ण
69. जो सदा से चला आ रहा हो-- सनातन
70. समान दृष्टि से देखने वाला - समदर्शी
71. जो क्षण भर में नष्ट हो जाए - क्षणभंगुर
72. फूलों का गुच्छा - स्तवक
73. संगीत जानने वाला -संगीतज्ञ
74. जिसने मुकदमा दायर किया है- वादी
75. जिसके विरुद्ध मुकदमा दायर किया है- प्रतिवादी
76. मधुर बोलने वाला -मधुरभाषी
77. धरती और आकाश के बीच का स्थान - अंतरिक्ष
78. हाथी के महावत के हाथ का लोहे का हुक - अंकुश
79. जो बुलाया न गया हो -अनाहूत
80. सीमा का अनुचित उल्लंघन - अतिक्रमण
81. जिस नायिका का पति परदेश चला गया हो प्रोषित- पतिका
82. जिसका पति परदेश से वापस आ गया हो आगत- पतिका
83. जिसका पति परदेश जाने वाला हो - प्रवत्स्यत्पतिका
84. जिसका मन दूसरी ओर हो -अन्यमनस्क
85. संध्या और रात्रि के बीच की वेला -गोधुलि
86. माया करने वाला -मायावी
87. किसी टूटी - फूटी इमारत का अंश- भग्नावशेष
88. दोपहर से पहले का समय -पूर्वाह्न
89. कनक जैसी आभा वाला -कनकाय
90. हृदय को विदीर्ण कर देने वाला - हृदय विदारक
91. हाथ से कार्य करने का कौशल - हस्तलाघव
92. अपने आप उत्पन्न होने वाला - स्त्रैण
93. जो लौटकर आया है - प्रत्यागत
94. जो कार्य कठिनता से हो सके - दुष्कर
95. जो देखा न जा सके - अलक्ष्य
96. बाएँ हाथ से तीर चला सकने वाला- सव्यसाची
97. वह स्त्री जिसे सूर्य ने भी न देखा हो - असुर्यम्पश्या
98. यज्ञ में आहुति देने वाला - हौदा
99. जिसे नापना सम्भव न हो - असाध्य
100. जिसने किसी दूसरे का स्थान अस्थाई रूप से ग्रहण किया हो - स्थानापन्न

#आर्यवर्त #ज्ञानपिपासु

Hindi Motivational by Gautam Kothari sanatni : 111072979
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now