सेना करे कमाल देखिए।
दुश्मन की हर चाल देखिए।।
सीमा पर चौकस रहते हैं।
राष्ट्र भक्ति की ढाल देखिए।।
जो भी कदम मिला कर बढ़ते।
उनका ऊँचा भाल देखिए।।
अनुशासन में पगे हुए सब।
दुश्मन है बेहाल देखिए।।
करें सुरक्षा हम सबकी वे।
रखें हमारा ख्याल देखिए।।
कर्तव्य भाव का बोध सदा।
इस पर नहीं सवाल देखिए।।
मनोज कुमार शुक्ल "मनोज"
7/2/26