Quotes by Meenakshi Mini in Bitesapp read free

Meenakshi Mini

Meenakshi Mini

@meenakshigupta124893
(696)

अगर मोहब्बत होती तो ऐसा होता ही नहीं
हर लम्हा इस तरह दर्द-ए-जुदाई में कटता ही नहीं।
नज़रों से दूर, दिल से दूर हो जाते
अगर दिल में बेक़रारी का साया होता ही नहीं।
हर बात पर बेरुख़ी का इल्ज़ाम देते हो
शिकायत होती तो रिश्ता इतना गहरा होता ही नहीं।
तुम्हें पाकर भी खो देने का एहसास है
अगर हासिल करने की चाहत होती तो ऐसा होता ही नहीं।
–––– Meenakshi (Mini)

Read More

यमुना तट, मुरली की धुन,
गोपियों का मनमोहन,
कान्हा, कन्हैया, नंदलाल,
अंधेरे को करे उजाला।
जीवन का सार समझाए,
कर्म का पाठ पढ़ाए,
तुम ही हो जग के गुरु,
कृष्णम् वन्दे जगद्गुरु।
––––
Meenakshi (Mini)

Read More

रात का सन्नाटा

ये रात का सन्नाटा,
जब चाँद भी चुपके से झाँकता है,
और हवा भी धीमी सी सरगोशी करती है,
दिल में एक अजीब सी ख़ामोशी उतरती है।
जब शहर सो जाता है,
और तारों की रौशनी में,
कोई अपना सा याद आ जाता है।
जब आँखों में ख़्वाब पलते हैं,
और अनजाने से अहसास,
दिल की दीवारों पर दस्तक देते हैं।
जब हम ख़ुद से मिलते हैं,
और ज़िन्दगी के उलझे धागों को,
सुकून से सुलझाते हैं।

Read More

बातों का क्या?
ये कसमें, ये वादे, ये प्यार, ये वफ़ा,
सब बातें हैं… बातों का क्या।
जो दिल में था, वो जुबां तक आया ही नहीं,
और जो कहा… उसका मतलब था क्या?
वो चला गया हाथ छुड़ाकर यूँ ही,
जैसे मैं कभी उसकी ज़रूरत ही न था।
एक पल में सब कुछ पराया कर गया,
जैसे मैं कोई बोझ था… जिसे वो सह न सका।"
💔
__ Meenakshi (Mini)

Read More

बेवफ़ाई की चुभन

तुझ पर ऐतबार करके खुद से बेगाना हो गया,
तेरी हर मुस्कान पर दिल कुर्बान हो गया।
पर तूने बदलते हुए चेहरे के साथ दिल भी बदल दिया,
हम वफ़ा में डूबे रहे और तू बेवफ़ा हो गया।
– Mini

Read More

जिसे खुद से ज़्यादा चाहा था,
वो गैर बनकर निकल गया।
हम वफ़ा की मिसाल बनते रहे,
और वो झूठी क़समों से खेल गया।
मोहब्बत नहीं थी उसे, बस हमारी मोहब्बत से खेलना आता था।
– Mini

Read More

तू लौट आएगा इसी यकीन पर जीते हैं,
हर पल तेरा नाम लेकर सांसें लेते हैं।
इंतज़ार अब इबादत बन चुका है,
तू ना आए, तो भी तुझसे जुड़े रहते हैं।

Read More

तेरे बिना हर शाम अधूरी सी लगती है,
चाँद भी अब तन्हा-तन्हा सा लगता है।
सांसों का सिलसिला तो चल रहा है,
पर तेरे बिना दिल भी कहां लगता है।

Read More

वक़्त ठहर जाता है तेरे इंतज़ार में,
हर सुबह बस तेरा ही नाम सोचती है।
रात की तन्हाई में जब आंखें नम होती हैं,
सांसें भी तेरे ख्यालों से भीगती हैं।

- Meenakshi Gupta mini

Read More

तेरी यादों की परछाइयों में जी रहा हूँ मैं,
हर एक सांस में तुझसे मिलने की आस है।
तन्हाई में जब हवा तेरा नाम लाती है,
दिल कहता है तू आज भी मेरे पास है।


- Meenakshi Gupta mini

Read More