Mafiya Boss - 12 in Hindi Love Stories by PAYAL PARDHI books and stories PDF | Mafiya Boss - 12

Featured Books
Categories
Share

Mafiya Boss - 12

 (एक काली चमचमाती कार कॉफी शॉप पर रूकती है। कार में से वीर प्रताप बहुत एटीट्यूड के साथ उतरता है, इस वक्त वीर ने ऑफिस सूट पहन रखा था और आंखों पर काला चश्मा लगाया था।)


आज वीर अपने बॉडीगार्ड को साथ नहीं लाया था, वीर बड़े एटीट्यूड के साथ कॉफी शॉप के अंदर आता है।वहां बैठी सारी लड़कियां उसे देखकर एक पल के लिए पागल ही जाती है ,और इसे इतनी जोर से चिल्लाती है ,,सारी लड़कियां उसके आगे -पीछे भागने लगती है।

वाँव !!!!!

ये तो वीर प्रताप है ना?

मैंने तो बस इसे सोशल मीडिया में ही देखा था।

और.... मैंने  तो बस अखबार में ही पढा़ था यार..रियल लाइफ में भी कितना हाँट और हैंडसम लगता है ।

(कॉफी शॉप का ओनर देखता है कि सारे लोग, लड़कियां उठकर खड़े है तो एक पल के लिए कंफ्यूज हो जाता है, कि ये क्या हो रहा है । इसलिए वह अपने कस्टमर को फिर से बुलाने की कोशिश करता है)

अरे मैडम बैठिए! आप लोग जा कहां रहे हैं? तभी कॉफी शॉप के ओनर की नजर वीर पर जाती है ।वीर बहुत ही बड़े बिजनेसमैन का बेटा था इसलिए शहर की काफी लोग उसे वाक्यीफ थे। हर जगह टीवी, सोशल नेटवर्क,  अखबार में उन्हीं का नाम और चर्चा फर्स्ट पेज पर चलता रहता है।)

(एक पल के लिए तो ओनर को कुछ समझ ही नहीं रहा होता है कि इतना बड़ा बिजनेसमैन का बेटा उनके छोटे से शॉप पर क्या कर रहा है। फिर वीर बड़े ही एटीट्यूड के साथ कॉफी शॉप के ओनर के पास जाता है और बोलता है ।)

हेलो अंकल ! मेरा नाम वीर प्रताप है ।

आपको कौन नहीं जानता sir,आपको शहर के सारे लोग जानते हैं मुझे तो अभी यकीन हो नही रहा है कि आप मेरे छोटे से शॉप पर आए हैं ।आप खड़े क्यों है आइये  ना अंदर, 

वीर अंदर तो आना नहीं चाहता था पर आस-पास देखता हैं की सारी लड़कियां घेरा बनाकर उसे ही देख रही होती है इसलिए वो अंदर जाता है ।और काफी साँप  का ओनर भी उसे एक स्पेशल रूम में ले जाता है ।जहां पर कोई नहीं होता...

जी सर !फरमाइए आप क्या लेंगे? मैं आपके लिए क्या कर सकता हूं ?आपको कुछ चाहिए? मैं क्या आपके लिए कुछ ला दूं.......?

नहीं! उसकी कोई जरूरत नहीं है, मैं बस यहां रेशमा नाम की लड़की से मिलने आया हूं वह यही काम करती है ना ।क्या आप उसे बुला सकते हैं ?


(पहले तो कॉफी शॉप का ओनर वीर को को देखकर कंफ्यूज हो जाता है और उसे लगता है कि रेशमा ने जरूर कुछ किया होगा ऐसा काम ,जिससे वो उसे ढूंढते हुए यहां पर आ गया है)

रेशमा !आप उस लड़की को क्यों बुलाना चाहते हैं? क्या उसने कुछ गलती कर दी, उसने आपका क्या नुकसान किया है ?देखिए सर !!मैं जानता हूं कि वो तोड - फोड़ टाइप लड़की है ,लेकिन दिल से बुरी नहीं है ।उसकी तरफ से मैं आपसे माफी मांगता हूं, अगर उसने आपका कुछ नुकसान किया होगा तो बच्ची को माफ कर देना ।हमेशा काम बिगाड़ती रहती है पर दिल की बिल्कुल सच्ची बच्ची है ।


नहीं !ऐसी कोई बात नहीं है मुझे बस उससे मिलना है।जी सर !!मैं उसे अभी बुलाता हूं ।आप बैठिए ना साथ में आपके लिए कॉफी भी लाता हूं ।जी धन्यवाद !

(कॉफी शॉप का ओनर रेशमा के पास जाता है और वीर उस कमरे में उसका इंतजार करने लगता है।) 

रेशमा!  रेशमा कहां हो तुम? तुम यहां क्या कर रही हो ?

कुछ नहीं !बस इतनी देर से यही सोच रही हूं की, लड़कियां उस कमरे की ओर देखकर मुस्कुरा क्यों रही है । और कुछ पगलों की तरह बर्ताव कर रही है। अपनी टेबल पर बैठकर कॉफी क्यों नहीं पी रही है? कुछ हुआ है क्या अभी यहां पर?

तुम वह सब जाने दो तुम्हें पता है वीर प्रताप आए हैं और वह तुम्हें बुला रहे हैं।

कौन ? कौन वीर प्रताप आये हैं? और मुझे क्यों बुला रहे हैं ?

अरे पागल लड़की !तुम वीर प्रताप को नहीं जानती ?

नहीं तो ?कौन है ? और हां !सुबह से मुझे भी वीर प्रताप नाम का लड़का परेशान कर रहा है।(रेशमा की बातों को सुन कर ओनर अपना सर पकड़ लेता है )

हे भगवान! ये लड़की भी ना, अभी तो फिलहाल मैंने  तुम्हें जितना कहा है तुम उतना करो एक कॉफी लेकर उनके पास जाओ 😡

(अंकल इतनी जोर से चिल्लाते हैं कि रेशमा डर ही जाती है और एक गर्म कॉफी का कप लेती है और उस कमरे की ओर जाती है जहां पर वीर उसका इंतजार कर रहा होता है।)(कमरे में वीर बैक साइड होकर खड़ा होता है जैसे ही रेशमा  कमरे के अंदर जाती है कमरे के दरवाजा नाँक करती है। वीर बड़ी एटीट्यूड के साथ कमिंग बोलता है।)

सर आपकी कॉफ .....ई.. वीर मुड़ता है और रेशमा को देखा है। वीर जीस स्टाइल के साथ पीछे मुड़ता है रेशमा बस वीर को ही देखे जाती है। वीर को देखकर रेशमा कुछ अलग ही सोच में चली जाती है और बस एक तट वीर को ही देखती जाती है। 

(ववाँ !! कितना सुंदर है ,ये   बिल्कुल मेरे जंगकुक की तरह  ,  इसकी आंखें कितनी आकर्षक है मैंने तो आज तक अपने सामने इतना हैंडसम लड़का कभी नहीं देखा था।)

(वीर चलकर रेशमा के पास आता है लेकिन रेशमा अभी भी एक टक वीर को ही देखे जा रही थी ।)क्या?  क्या आप ही मिस रेशमा  है ?  

हेलो..... !!!मैं आपसे बात कर रहा हूं ?क्या आप मुझे सुन रही है?  मैं आपसे कुछ पूछ रहा हूं? जवाब दीजिए?(रेशमा अभी बस वीर की आंखों में ही खोई रहती है उसे तो कुछ आभास नहीं होता कि वीर उसे ही पुकार रहा है।)

विर समझ जाता है की ये लड़की ऐसे सुनने वाली नहीं है फिर वीर अपने हाथों से   उसके कंधे को पकड़ता है और उसे हिलाने लगता है।

हे...लो !!मैं आपसे बात कर रहा हूं ? आप कहां खोई  हैं?( वीर के जोर से चिल्लाने पर रेशमा)  का ध्यान हटता है और उसे होस आ जाता है।

जी !आप मुझसे बात कर रहे थे ?(वीर कुछ समय के लिए साइलेंट हो जाता है और फिर उसे गुस्से से घूरता है )तुम्हें और कोई दिखाई दे रहा है यहां पर ?

(फिर नेहा अपनी नज़रें चारों तरफ दौडा़ती है और नोटिस करती है यहां पर तो कोई है ही नहीं ,)अरे हां !!यहां तो बस  हम ही है।

वैसे तो काँल में बड़े चिल्ला - चिल्ला कर बड़ी-बड़ी बातें कर रही थी और मेरे सामने आई बोलती बंद हो गई ।(रेशमा हैरानी से उसकी ओर देखती है )क्या???? कॉल, मैं आपको जानती भी नहीं..  तो मैं आपको कॉल कैसे कर सकती हूं।(वीर इरिटेट हो जाता है )

तुम्हारी क्या याददाश्त चली जाती है ?आज सुबह ही तो मैंने आपसे कॉल पर बात की थी।मेरा नाम वीर प्रताप है! और मैं उस लड़के का चाचू हूं" युवराज प्रताप"?जिसकी आपने मदद की थी ।

(रेशमा आज सुबह आए कॉल के बारे में सोचती है...)

flash back in morning time

(नेहा रेशमा पर बहुत जोर से चिल्लाती है) रेशमा !!उठना, जाकर बाथरूम में जाकर तैयार हो जा, हमें जाना है।हां ठीक है मैं जा रही हूं, मैं फ्रेश होकर अभी आती हुँ। (फिर रेशमा बाथरूम में जाती है और अपना टूथपेस्ट निकाल कर ब्रश करने लगती है ।तभी उसके मोबाइल रिंग होती है।)

हे..लो !कौन बोल रहे हैं ?(उधर से वीर का आवाज आता है )मैं वीर   प्रताप बोल रहा हूं,हां कहिए !आपको क्या काम है मुझसे...(फिर रेशमा अचानक से रुकती है) और 1 मिनट आपको मेरा नंबर कहां से मिला ?ओ सब छोड़िए !मैं आपसे कुछ बात करना चाहता हूं ,

नहीं! पहले तुम ये बताओ कि मेरा मोबाइल नंबर तुम्हारे पास आया कैसे ?और मैं ऐसे ही किसी से बात नहीं करती इसलिए मैं रख रही हूं ।

call cut(रेशमा के कॉल काटते ही ,वीर पहले तो उस फोन को  देखा है  फिर रेशमा पर गुस्सा करने लगता है )अजीब पागल लड़की है ,पूरी बात सुनी नहीं ,कॉल काट दिया।

नेहा ने कहा था कि किसी अनजान से बात नहीं करनी चाहिए और खासकर उनसे जिन्हें तुम जानती भी नहीं हो।(कॉल एक बार फिर आता है ।)

(इस बार वीर थोड़े गुस्से में बोलता है) देखो! इस बार कॉल कट मत करना, पहले मेरी पूरी बात सुन लो ।मैं वीर प्रताप बोल रहा हूं प्रताप इंडस्ट्री का वारिस, आप तो प्रताप इंडस्ट्री को जानती ही होगी ना?

क्यों ?मैंने क्या उनसे लोन ले रखा है जो मैं उन्हें जानुऊंगी। 🤣अगर आपको कोई काम है तो जल्दी बोलिए, मेरे पास टाइम नहीं है, मैं बहुत बिजी हूं।(इतना बोलते ही रेशमा अपना मुंह साफ करती है और पानी से  कारारे करने लगती है। कारारे करने की आवाज वीर को कॉल में भी सुनाई देती है।  फिर रेशमा उस पानी को  थुकती है और कॉल को फिर अपने कान पर लाती है ।)

हेलो! आपको कुछ बोलना है कि मैं फोन रखु। 

अब मुझे भी पता चल गया तुम किस काम में इतनी बिजी हो, एक तो मैंने अपना कीमती समय निकाल कर तुम्हें कॉल किया और तुम इस फालतू से  काम को बिजी बता रही हो ?

अगर तुम्हारे पास समय नहीं है तो मैं क्या करूं? तुम मुझे डिस्टर्ब क्यों कर रहे हो ?रखो फोन ।(ये  कह कर रेशमा दोबारा फोन को कट कर देती है ।

वीर- हे भगवान कितनी अजीब लड़की है ,इतनी देर में ,मैं तो सारे स्टाफ को समझा देता हूं लेकिन येह एक लड़की समझ नहीं रही है कि मैंने  कॉल क्यों किया था । और मैं इसे समझाऊंगा तब ना जब ये मेरी बात को सुनेगी।

पता नहीं कौन था वीर प्रताप !वीर प्रताप कोई भी हो मुझे क्या?  अभी फ्रेश हो जाती हूं वरना नेहा मुझ पर फिर बरस जाएगी । 

After noon time 

(दोपहर के समय फिर एक बार वीर रेशमा को कॉल करता है। लेकिन इस बार रेशमा अपने काम में बिजी होती है इसलिए वो उसका कॉल अटेंड नहीं करती है। वीर दोबारा उसे कॉल लगाता है लेकिन फिर भी रेशमा  उठाती नहीं है।)पता नहीं ऐसे क्या काम करती है लड़की ?जो मेरा कॉल उठा नहीं रही है। अगर मैं इसे मिलकर थैंक यू नहीं बोला तो ,मांम  मुझे फिर से डाटेंगी और वैसे भी इसने मेरे युवी की जान बचाई है इसलिए मुझे इतना तो करना ही पड़ेगा।मैं ऐसा करता हूं उसे मिलने चला जाता हूं वहीं पर इसे थैंक्स बोल दूंगा अगर इसने  मेरी युवी की मदद नहीं की होती तो मैं इसको देखना भी नहीं चाहता।( फिर वीर इस समय किसी और को कॉल करता है )

हेलो मिस्टर गुप्ता! मैं आपको एक नंबर दे रहा हूं उस नंबर को ट्रैक करिए ,और उसका नाम पता और इस वक्त उसके  लोकेशन मुझे अभी के अभी सेंड कीजिए।जी सर! मैं भी करता हूं।

flash back end