सुबह की हल्की धूप मालहोत्रा मैंशन की ऊँची खिड़कियों से अंदर आ रही थी।
सुनहरी किरणें संगमरमर के फर्श पर पड़ रही थीं, लेकिन उस रोशनी में भी एक अजीब सी ठंड थी जैसे रात की नफरत अभी भी इस घर की हवा में जमी हुई हो।
अनाया की आँखें खुलीं तो सबसे पहले उसे दीवार पर वही पुरानी तस्वीर दिखी आरव और वो लड़की, दोनों हँस रहे थे, और नीचे लिखा था “Forever begins here.”
उसने तकिए पर सिर घुमाया आरव कमरे में नहीं था।
सन्नाटा था। बस घड़ी की टिक-टिक गूँज रही थी, जैसे वक्त भी उसे याद दिला रहा हो कि अब हर पल एक परीक्षा है।
वो धीरे-धीरे उठी, अपने साड़ी के पल्लू को ठीक किया और आईने के सामने खड़ी हो गई।
चेहरे पर थकान थी, पर आँखों में दृढ़ता।
उसने खुद से कहा,
“अगर यह जंग है… तो मैं इसे जीतूंगी। चाहे धीरे-धीरे ही सही।”
नीचे डाइनिंग हॉल में मिसेज मालहोत्रा पहले से बैठी थीं।
उनके सामने अख़बार रखा था, और बगल में चाय का कप लेकिन वो अख़बार नहीं पढ़ रहीं थीं, बस पन्नों को यूँ ही पलट रही थीं।
जैसे किसी का इंतज़ार कर रही हों… सिर्फ़ इसलिए कि ताना मार सकें।
जैसे ही अनाया ने अंदर कदम रखा, मिसेज मालहोत्रा ने बिना ऊपर देखे कहा
“नई दुल्हनें आमतौर पर सुबह जल्दी उठ जाती हैं, लेकिन लगता है तुम्हारी आदतें अब भी वैसी ही हैं।”
अनाया चुपचाप उनके सामने बैठ गई।
“माफ़ कीजिए, माँजी… रात थोड़ी लंबी थी,” उसने शांत स्वर में कहा।
“हाँ, और वजह भी तो वही थी…”
उन्होंने अख़बार मोड़कर एक नज़र अनाया पर डाली, “Aarav रात अपने स्टडी में था। शायद किसी को परवाह नहीं थी कि उसका कमरा खाली है।”
अनाया ने गहरी सांस ली, फिर बोली —
“मुझे पता है कि आपको मैं पसंद नहीं हूँ, लेकिन मैं यहाँ सम्मान से रहने आई हूँ, झगड़ा करने नहीं।”
मिसेज मालहोत्रा हल्के से मुस्कुराईं, वो मुस्कान जो दिल नहीं, ego से आती है।
“सम्मान कमाया जाता है, Mrs. Malhotra… सिर्फ़ शादी के कार्ड पर नाम लिखवाने से नहीं।”
इतना कहकर वो उठीं और चली गईं।
टेबल पर चाय ठंडी हो चुकी थी जैसे इस घर की सारी गर्माहट भी।
दिन बीतने लगे।
आरव दिनभर बिज़नेस मीटिंग्स में व्यस्त रहता, और रात में जब लौटता तो अनाया से बात तक नहीं करता।
कमरा वही था, पर अब उनके बीच एक दीवार थी — जो नज़र नहीं आती थी, लेकिन महसूस होती थी।
कभी-कभी अनाया उससे कुछ कहने की कोशिश करती, पर उसके जवाब सिर्फ़ एक शब्द के होते — ठंडे, कटे हुए, जैसे कोई अनजान हो।
“Dinner?”
“Already had.”
“Office kaam?”
“None of your concern.”
हर बार वो थोड़ा टूटती, लेकिन फिर खुद को सँभाल लेती।
वो जानती थी कि Aarav का गुस्सा सिर्फ़ उससे नहीं, उसकी यादों से है।
और वो अब उस गुस्से को हर दिन झेलने के लिए तैयार थी।
एक रात बारिश होने लगी।
बिजली की चमक खिड़कियों से होकर कमरे में आ रही थी।
आरव स्टडी में बैठा था, हाथ में व्हिस्की का गिलास, आँखों में बेचैनी।
अनाया धीरे से अंदर आई।
“Tumhe thoda rest lena chahiye,” उसने धीरे से कहा।
Aarav ने बिना देखे कहा — “Concern mat dikhाओ, Anaya. Ye sab tumhare liye nahi hai.”
“Main concern nahi… insaniyat dikha rahi hoon,” उसने पलटकर जवाब दिया।
Aarav ने पहली बार उसकी तरफ देखा — उसकी आँखों में वही पुराना दर्द, वही घाव था।
“Tumhe lagta hai mujhe insaaniyat samajh nahi?” उसने गुस्से में कहा, “Main sab jaanta hoon. Tumhare father ne mere business ko ruin karke mujhe sabke सामने insult kiya tha. Aur uske badle mein maine unki beti se shaadi ki… taaki wo har din dekhein unki galti ka nateeja kya hai!”
Anaya ने आँसू रोकते हुए कहा —
“Par us galti mein meri kya गलती थी, Aarav? Main toh tab bhi tumhari इज्जत करती थी, aur aaj bhi karti hoon.”
Aarav ने गिलास मेज़ पर पटका, “Bas, Anaya! Mera trust mar gaya tha us din… aur main usse kabhi zinda nahi karूँगा!”
कमरे में खामोशी छा गई।
सिर्फ़ बारिश की आवाज़ थी — जैसे आसमान भी उनके बीच का दर्द समझ रहा हो।
---
अगली सुबह अनाया ने फैसला किया — अब वो इस घर में सिर्फ़ “सहन” नहीं करेगी, बल्कि “खुद को साबित” करेगी।
वो किचन में गई, स्टाफ से कहा, “Aaj se main khana banaungi.”
सभी हैरान रह गए।
Mrs. Malhotra नीचे आईं और बोलीं, “Tumhe खाना banana aata bhi hai?”
“नहीं, लेकिन सीख लूंगी,” अनाया ने शांत होकर कहा।
“क्योंकि इस घर को सिर्फ़ नफ़रत नहीं, थोड़ी गर्माहट की भी ज़रूरत है।”
धीरे-धीरे वो घर के कामों में हाथ बटाने लगी।
स्टाफ उससे डरता नहीं, अब इज़्जत करने लगा था।
वो सबकी मदद करती, सबके लिए मुस्कुराती —
क्योंकि वो जानती थी, Aarav की नफरत को हराने का रास्ता प्यार नहीं, समझदारी है।
शाम को Aarav लौटा।
टेबल पर उसके लिए गरम खाना रखा था।
“Ye sab kya hai?” उसने पूछा।
“Dinner,” अनाया ने कहा, “tumhare taste ke hisaab se.”
Aarav ने कुछ नहीं कहा, बस एक कौर लिया — और पहली बार उसके चेहरे का भाव बदला नहीं।
ना खुशी, ना गुस्सा — बस चुप्पी।
पर उस चुप्पी में एक हल्की सी दरार थी।
रात को बालकनी में खड़ी अनाया ने आसमान की ओर देखा।
“Main tumhe badalne नहीं आई हूँ, Aarav,” उसने खुद से कहा,
“Main बस itna chahti hoon ki tum samjho — har dhoka, har dard, hamesha badla nahi maangta… kabhi-kabhi ek naya chance maangta hai।”
हवा चली, चाँद बादलों के पीछे छिप गया।
पर पहली बार हवेली में कुछ बदला सा महसूस हुआ
जैसे ठंडी दीवारों के बीच कोई गर्म सांस चल पड़ी हो।
लेकिन इस कहानी में सुकून ज़्यादा देर टिकने वाला नहीं था।
अगले ही दिन Aarav के पुराने दोस्त Ria का फोन आया वही लड़की जो उस तस्वीर में थी।
“Hey Aarav, I’m back in India. Thought we could catch up?”
Aarav कुछ पल चुप रहा, फिर बोला — “Sure.”
उसी वक्त दरवाज़े के पास खड़ी अनाया सब सुन चुकी थी।
उसका दिल फिर टूट गया पर इस बार वो रोई नहीं।
बस हल्के से मुस्कुराई और बोली,
“Shayad meri परीक्षा अभी खत्म नहीं हुई।”
उसने आईने में खुद को देखा
अब उसकी आँखों में दर्द नहीं, बस एक ठंडी हिम्मत थी।
“Ab yeh war sirf Aarav aur Anaya ke beech nahi hogi,” उसने खुद से कहा,
“Ab yeh war hogi dil ke sach aur ego ke jhoot ke beech.”
---
🌹 To Be Continued…
---
अगर आपको ये chapter पसंद आया हो तो please Like, Share, Comment aur Follow करना मत भूलना 💖
आपका support ही मुझे आगे लिखने के लिए motivate करता है ✨