आदित्य: - ये झुट है मॉय लॉर्ड । ये लड़की झुट बोल रही है ।
जानवी :- तो क्या है आदित्य ?
आदित्य :- ये बच्चा मेरा नही है , किसी विकी का है । जिससे इसकी शादी होने वाली थी ।
ये सुनकर जानवी कहती है --
जानवी :- और कितना झुट बोलोगे आदित्य ।
जज :- आप दोनो सांत हो जाईए । ये हम पता करेगें , कोर्ट ये आदेश देती है के मोनिका के प्रेगनेंसी की जांच की जाए । ताकी इससे पता सके के ये बच्चा किसका है और विकी जो भी है उसे भी अगले हैयरींग मे बुलाया जाए । पर आज के इस मामले मे मैं फैसला लेने से पहसे जानवी जी से कुछ और भी पूछना चाहूंगा ।
मोनिका मन ही मन सौचती है --
" ये जानवी ने कहा फसा दिया , अब मैं क्या करु । जांच हूआ तो सबको पता चल जाएगा के मैं झुट बोल रही हूँ । अब मेरी मां और पापा को सब पता चल जाएगा । अब तु क्या करेगी मोनिका ।
जानवी खड़ी हो जाती है --
जज:- कोर्ट ने आप दोनो को 6 महिनो का समय दिया था , ताकी आप दोनो ये डिसाईड कर सको के आप लोगो को साथ मे रहना है या नही । क्या आप आदित्य से डिवोर्स लेना चाहती हो ?
जानवी :- जी , मैं इस इंसान को साथ एक पल भी साथ रहना नही चाहती । प्लिज मॉय लॉर्ड , मेरी मजबुरी को समझिए और मुझे इससे डिवोर्स दिला दिजिए, जिससे मैं और मेरी कंपनी दोनो सही सलामत रह सके ।
जज:- मिस्टर आदित्य क्या आप जानवी से डिवोर्स चाहते हो ?
आदित्य :- मॉय लॉर्ड मैं इसे डिवोर्स जरुर दे देता और मैं वादा करता हूँ के मैं इसे डिवोर्स दे दूगां , ये जो चाहती है वही होगा पर जब इसने मुझ पर इतने सारे इल्जाम लगा दिए है तो मैं आपसे निवेदन करता हूँ के जानवी ने जो - जो इल्जाम मुझपर लगाए है उसकी जांच हो , मैं सही या गलत कुछ भी साबित हो जाऊ , मैं इसे तब भी डिवोर्स दूगां । पर इसे सच जानने के बाद ही मैं इसे डिवोर्स दूगां । मॉय लॉर्ड शादी भरोसे पे चलती है और मैने ऐसा आज तक कुछ भी नही किया जिससे जानवी को लगे के मैं इसकी दौलत को लूटना चाहती हूँ । इन 6 महिनो मे क्या कभी भी मैने इसके साथ कुछ गलत किया ? पर पता नही फिर भी मैं ही गलत हूँ । मैने इसका कई बार जान भी बचाई , पर इसे लगता है के वो गुडें भी मैने ही भेजे थे । अब बताईए ऐसे लड़की के साथ कौन रहना पंसद करेगा । पर फिर भी मैं इसकी भलाई के लिए ये चाहता हूँ के एक बार इन सब की जांच हो , उसको बाद मैं वादा करता हूँ के मैं इसे डिवोर्स दो दूगां , फिर चाहे ये डिवोर्स लेना चाहो या नही । इसकी किडनेपिंग हुई , मैने इसे बचाया पर शक मुझपर गया । ये विकास जिससे जानवी शादी करना चाहता है , दौ - दौ बार इसे गुडों के बिच अकेला छोड़कर भाग कर , मै इसे पागलो की तरह ढुंढता रहा और इसे गुडों से बचाया , पर फिर भी इल्जाम आया के ये सब भी मैने ही कराया है । अब आप ही बताओ मॉय लॉर्ड कौन किसे परेशान करता है , मैं इसे या ये जानवी मुझे ।
जानवी :- मुझे कोई फर्क नही पड़ता के तुम सही हो या गलत , अगर तुम सही भी तो भी मुझे कुछ लेना देना नही है , जच सहाब मुझे आज ही डिवोर्स चाहिए ।
जानवी से इतना सुनकर विकास के चेहरे पर राहत आई ।
जज ने फाइल बंद की और कहा --
जज का फैसला: - “चूँकि पति डिवोर्स के लिए सहमत नहीं है
और पत्नी की मेडिकल स्थिति विवादित है और आदित्य पर लगे सारे इल्जाम की जांच हो इसलिए Mutual Divorce अस्वीकार की जाती है। पत्नी चाहे तो अलग से Contested Divorce दायर कर सकती है। पर जब तक कोर्ट को सही और गलत का पता नही चल जाता तब तक कोर्ट डिवोर्स मंज़ूर नही करती है।
अशोक खुश होकर भी नाखुश था क्योकी आदित्य ने जो कहा था के वो सही हो या गलत पर ये साबित होने के बाद वो जानवी को डिवोर्स दे देगा । पर एक राहत थी के जानवी विकास के चंगुल से बच गई है ।
आदित्य की आँखों में आँसू थे…पर चेहरा सीधा ,विकास ने जानवी की तरफ देखा —शिकारी की नज़र से।
जानवी :- पर जज सहाब , ये कैसे हो सकता है , मुझे इसके साथ एक पल भी नही रहना । प्लीज मुझे इससे डिवोर्स चाहिए ।
जज :- “शादी कोई अनुबंध नहीं , जिसे भूलने की बीमारी में तोड़ा जाए। या किसी पर कोई भी इल्जाम लगाकर तोड़ा जाए । सब जांच के बाद ही कोर्ट अब फैसला लेगी , कोर्ट इस याचिका को खारिज करती है। कोर्ट को लगता है कि यह फैसला जल्दबाज़ी में लिया गया है। इसिलिए डिवोर्स मंज़ूर नहीं किया जा सकता।”
इतना बोलकर जज उठकर चला जाता है आदित्य और सभी वहां से उठकर बाहर आ जाता है , विकास का चेहरा फिका पड़ जाता है क्योकी अगर सब चिज की जांच हूआ तो किडनेपिंग मे वह फंस सकता है , जानवी सर पर हाथ रख लेती है क्योकी वो जो चाहती थी वो नही हूआ और मोनिका परेशान थी क्योकी मोनिका जानती थी के अब आगे क्या होने वाला है ।
कोर्ट के बाहर विकास गुस्से से लाल हो गया था , तभी वहां आदित्य और बाकी सभी कोर्ट से बाहर आता है , जानवी आदित्य को दैखकर गुस्से से उके पास जाती है और कहती है ---
जानवी :- ये जो तुम कर रहे हो , तुम्हें क्या लगता है के ये सब करने से तुम जीत जाओगे , और इतनी बेशर्मी तुमने आती कहां से है , मैने तुम्हें 2 करोड़ का चेक दिया था ना और ज्यादा चाहिए था तो मांग लेते , इसमे शर्माने वाली क्या बात है तुम तो हो ही बेशर्म । और वैसे भी ये सब करके तुम्हें क्या मिल जाएगा । बस कुछ दिन की ही तो बात है , फिर सच्चाई सबसे सामने आ ही जाएगी । मैं चाहती थी के ये सब ड्रामा ना हो और दोनो का डिवोर्स हो जाए , पर नही तुम्हें तो तमाशा ही करनी है , तो ठिक है अब दैखो सबके सामने तुम्हारा असली चेहरा कैसे सामने आता है ।
आदित्य जानवी की बात पर मुस्कुरा रहा था , जिसे दैखकर जानवी को और भी गुस्सा आने लगता है , जानवी फिर कहती है --
जानवी :- दैखो कैसे बेशर्मो की तरह मुस्कराए जा रहा है । तुम चाहै जो भी करलो पर मुझे और विकास को एक होने से कभी नही रोक सकते , और रही बात मेरी दौलत को हड़पने की तो वो तो तुम्हारा सपना बनकर रह जाएगा , मैं तो तुम पर तरस खा कर तुम्हें 2 करोड़ दे रही थी , पर अब एक पैसा भी वही दूगीं , बहोत शोक है ना तुम्हें अमीर लड़की को फसा कर उसके पैसे से ऐश करना , अब दैखती हूँ के तुम कैसे ऐश करते हो ।
आदित्य कहता है --
आदित्य :- तुम्हें क्या लगता है के ये सब मैं तुम्हारे पैसे के लिए कर रहा हूँ । नही जानवी , तुम गलत हो । मैं तो आज तुमसे चुप - चाप डिवोर्स ले भी लेता पर तुमने जो दाग मुझपर लगाने की कोशिश की है , उसे मिटाने के लिए मैने ये सब किया । और मेरी शुक्र मनाओ के इस वजह से तुम इस विकास के चंगुल से कुछ दिन के लिए और बचके रहोगी ।
आदित्य सो अपनी बुराई सुनकर विकास आदित्य के कॉलर को पकड़ने जाता है तो आदित्य विकास का हाथ पकड़ उसे जोर से धक्का दे देता है जिससे विकास जमीन पर जा गिरता है ।
आदित्य :- आदित्य का गिरेवान इतना सस्ता नही विकास के कोई भी ऐरा गैरा का हाथ उस तक पहुँच सके । तुम्हें क्या लगता है मुझे बारे मे कुछ भी मालूम नही । कैसे 100 करोड़ मे डिल हुआ था काली से बताऊ सबको , क्यों काली को पुरा पैसा नही दिया ना तुने । टेंडर भी तुम्हारे हाथ से निकल गया और जानवी को मिल गया । तुम्हारे कंपनी का दिवाला निकलने वाला है , और इसिलिए तुम जानवी से शादी करके अपनी कंपनी को बचाना चाहते हो । क्यों मैं सच बोल रहा हूँ ना ।
आदित्य की बात पर विकास हैरान हो गया , विकास मन ही मन सौचता है --
" ये आदित्य को इतना सब कैसे पता है , कौन है ये कही काली ने इसे सबकुछ बता तो नही दिया ।"
तभी जानवी कहती है --
जानवी :- ये क्या बकवास है , विकास ये क्या बोल रहा है ?
विकास :- ये...ये झुट बोल रहा है जानवी , ये बहोत चालाक है , ये मेरे और तुम्हारे बिच दरार पैदा करना चाहता है । मैं भला क्यू काली को 100 करोड़ देने लगा, एर वैसे भी मैने तो तुमसे पहले भी इस बारे कहा था , के काली को मैने पैसे तुम्हें बचाने के लिए दिया था , तुम भूल गई क्या वो बात ।
जानवी अपने दिमाग मे जौर लगाती है पर उसे कुछ याद नही आ रहा था ।
विकास :- जानवी एक्सीडेंट के कारण तुम भूल रही हो , पर मैने तुम्हें बताया था के काली ने मुझसे पैसे मांगें थे , अगर मैं नही देता तो वो तुम्हें मार देता ।
आदित्य :- अच्छा , तो अब तो तु ये भी नही जानता होगा के तुने मुझे रास्ते से हटाने के लिए मेरा एक्सीडेंट कराना चाहा ताकी मैं तुम्हारे रास्ते से हट जाऊं और तुम जानवी से शादी करके उसे बेच दो । पर अफसोस के जानवी ने मुझे बचा लिया , और एक्सीडेंट उसका हो गया ।
विकास ये सब सुनकर हैरान था , उसके चेहरे से पसीने की बूंदों फूट पड़ी , विकास अपना पसीना पोंछता है और मन मे कहता है --
" ये कैसे हो सकता है , इसे मेरे और काली के बिच की बात को कैसे बता चल सकता है । ये आदित्य कौन है ? "
आदित्य :- क्या हूआ , यही सोच रहा है ना के ये सब मुझे कैसे पता । ( आदित्य हल्की मुस्कान देता है और कहता है ) तु तो मेरे सामने बस एक मामुली सा किड़े जैसा है , मैं चाहूँ तो कुछ भी कर सकता हूँ । तुने अगर मुझसे पंगा लिया होता तो शायद मैं तुझे माफ भी कर देता , पर तुने जानवी के मारने और उसे बेचने की बात की , मैं तुम्हें ....
आदित्य इतना बोलकर गुस्से से विकास की और बड़ता है , विकास दौ कदम पिछे हो जाता है पर तभी जानवी बिच मे आ जाती है तो आदित्य वही पर रुक जाता है । जानवी आदित्य से कहती है --
जानवी :- खबरदार , जो विकास को छुने ती कोशिश की भी तो । तुम्हें क्या लगता है तुम ये मन मे एक कहानी बना दोगी तो मैं मान लुगीं । मुझे खुद ये ज्यादा विकास पर भरोसा है । वो मेरे साथ कभी गलत कर ही नही सकता । तुम्हारी कोई भी चाल अब पुरी नही होगी । और हां तुम अब कुछ भी कर लो , कल मैं और विकास शादी कर रहे है , चाहे हमारा डिवोर्स हो या ना हो , तुम्हें जो करना है करलो , पुलिस बुलाओगे , बुलालो । और रही बात प्रॉपर्टी की तो मैं अपनी कंपनी भी विकास को दे दूगीं । कल शादी के बाद मैं अपनी सारी दौलत विकास के नाम कर दूगीं ।
जानवी से इतना सुनकर विकास खुश हो जाता है और अशोक जानवी से कहता है --
अशोक :- ये क्या बोल रही हो जानवी , पागल हो गई हो । तुम ऐसे अपनी कंपनी विकास के नाम नही कर सकती ।
जानवी :- पापा , आप चुप रहिए , मुझे विकास पर पुरा भरोसा है ।
अशोक :- पर मुझे बिल्कुल भी नही है । मैं तुम्हें ये मन मानी नही करने दे सकता ।
जानवी :- पापा ...!
अशोक :- तुम्हें मैने इतना समझाने की कोशिश की , के विकास अच्छा लड़का नही है , तु अपनी याददाश्त खो चुकी है , इसिलिए मैं चुप था , पर तुमने हद पार कर दी ।
जानवी अशोक की और दुखी मन से दैखती है और कहती है --
जानवी :- पापा , मुझे लगा था के दुनिया चाहे कुछ भी कहे पर आप मेरे साथ रहोगे । पर मैं गलत थी पापा । ठिक है , आपको भी लगता है ना के विकास मेरी दौलत के कारण मुझसे शादी करना चाहता है , तो ठिक है नही चाहिये मुझे ये दौलत , मैं अभी से विकास के साथ जा रही हूँ ।
ये सुनकर अशोक चोंक जाता है और विकास घबरा जाता है क्योकी विकास जानता था के वो जानवी से नही उसकी दौलत से प्यार करता है और जानवी को ले जाकर वो क्या करेगा । तभी अशोक कहता है --
अशोक :- बेटी , मेरी बात को समझो । तुही मेरी सबसे बड़ी दौलत है , अगर तु ही नही रहेगी तो फिर मैं ऐसे दौलत का क्या करूगां । मैं तेरा बाप हूँ और एक बाप होने के नाते मैं तुम्हारा कभी बुरा नही चाहूँगां बेटा ।
अशोक की आंखो से आंशु मिलने लगे तो जानवी को बहोत बुरा लगने लगा क्योकी अशोक जानवी को बहोत ही लाड़ से पाला था , ये बात जानवी समझती थी । तब जानवी कहती है --
जानवी :- पापा , मैं आपको दुखी करना नही चाहती हूँ । आपसे तो किसी का कंपेयर ही नही है , पर पापा मैं क्या करु , विकास पर मुझे पुरा भरोसा है , मैं उसकी अच्छाई को कैसे सामने लाउ ।
अशोक :- ठिक है बेटा , अगर तुम्हें लगता हा के विकास ही तुम्हारे लिये परफेक्ट है और वो एक अच्छा इंसान है तो ठिक है समय के साथ - साथ सब पता चल जाएगा । तो फिर इसमे कंपनी या जल्दबाजी करने मे क्या है । मैं तुमसे वादा करता हूँ बेटा , अगर विकास सच्चा है तो मैं खुद तेरी शादी उससे कराउगां और फिर तेरा जो मन वो करना । जिसे कंपनी देना चाहे वो दे देना । बेटा मेरे लिये तो तेरे से बड़ा दौलत और कुछ भी नही है । पर मुझे भी समझने की कोशिश करो , बचपन से पाला है तुम्हें । क्या मेरा तुम पर कोई हक नही है के मैं तुम्हारे लिए अच्छा सोचु ।
जानवी :- सॉरी पापा , मैं ना ये सब गुस्से मे कह बैठी ।
अशोक :- कोई बात नही बेटा । तु समझ गयी पर बेटा आज के जमाने मे तो बेटीयां अपने मां बाप के खिलाफ जाकर भागकर शादी कर लेती है और विडियो को सोसल मिडिया मे डालकर कहती है के मैं अपने मर्जी से इसके साथ भागी हूँ । अगर इन्हें या इनके परिवार को कुछ भी होता है तो उसमे मेरा मां बाप का गलती होगा । ये सब क्या है , प्यार करो मना नही है , अरे हर मां बाप चाहता है के जिससे उसकी बेटी की शादी हो वो लड़का उसकी बेटी को प्यार करे । सोचो उस बाप के दिल मे क्या बीतेगी जब उसे पता चलेगा के उसकी बोटी किसी और के साथ भाग गई और ऐसा विडियो बनाया है । वो उसी पल अंदर से मर गया होगा । क्या बेटी का अच्छा भविष्य के बारे मे सोचना एक बाप के लिए पाप है । क्या जिस बेटी को उसने सिने लगाकर बड़ा किया , अपना सब शौक त्याग कर जिस बेटी को बड़ा किया वो बेटी अगर अपने बाप को दुश्मन समझे तो उस बाप पर क्या बीतेगी । भागा कौन लड़की , बदनाम कैन हूआ , लड़की का बाप , विडियो मे दुश्मन कौन बना लड़की का बाप , समाज मे सर निचा किसका हूआ , लड़की के बाप का । क्यों क्योकी इस बाप ने अपना सबकुछ त्याग कर उसे बड़ा किया । पर मुझे गर्व है बेटा के तु मेरी बेटी है , जो मुझे समझती है ।
To be continue......760