{रहे तेरी दुआ मुझ पर - तेरहवां हिस्सा}
[फलेशबेक - 3]
{सरदार हदाद और कुहेद कबिले का खात्मा}
सरदार हदाद उसकी बात सुन हैरान हो गया अब उसका और उसके लोगो का बच पाना मुश्किल था एक तो उसने उन सभी को पहले ही कमजोर कर दिया था उपर से उसके शार्गिद काफी ताकतवर दिखाई पड़ रहे थे उनके साथ वो काली जादुई ताकत मोजूद थी जो उन्हे और ताकतवर बना रही थी अब उसे किसी भी तरह से जादूगर जोहरान के इन शार्गिदो को खत्म करना था, करामाती जिन्नो ने उसे कुछ और जादुई ताकत दी थी जिसका वह अब इस्तेमाल करता है, और उसके शार्गिदो मे से एक को मार गिरता है मगर अभी भी उसके पास कई शार्गिद और थे जिसे वह मारने बढ़ता है तो उनमे से एक उस पर एक चमकिले पत्थर के टूकड़े से निकले वाली लाल और काले रंग की रोशनी से हमला कर देता है इस हमले से वह बहुत बुरी तरह से जख्मी होता है और दूर जाकर गिरता है, जिस पर जादूगर जोहरान मुस्कुराता है .
जादूगर जोहरान मुस्कुराकर,, हैरान हो गये ना सरदार हदाद मुझे पहले से ही पता था तुम और वो तुम्हारे करामाती जिन्न क्या खेल खेलना चाहते थे, इस लिए मै पुरी तैयारी से यहा
आया था मेरी शार्गिद के हाथ जो पत्थर के टुकड़े तुम देख रहे हो ये कोई आम पत्थर के टुकड़े नही है इनमे तुम्हारे कबिले के लोगो की जादूई ताकत मोजूद है जो मेने और मेरे इन वफादारी शार्गिदो ने तुम्हारे लोगो को खत्म कर के हासिल की है और ये पत्थर के टुकड़े मेरे हर शार्गिद के पास मोजूद है जो तुम्हे और तुम्हारे बचे जिन्न साथियो को खत्म करने के लिए काफी है .
अब सरदार हदाद कुछ नही कर सकता था वो अकेला इतने लोगो से नही लड़ सकता था उसके लोग कमजोर हो चूके थे,जो बिलकुल भी लड़ने के काबिल नही थे वह बस उन्हे खत्म होता और जादूगर जोहरान को उस पर हंसता हुआ देख रहा था, हालकि वह फिर भी हार नही मानता अपनी पूरी ताकत लगा कर लड़ता है, मगर ये काफी नही था और फिर एक एक करके उसके सभी साथी खत्म हो गये, बचे थे सिर्फ सरदार हदाद और उसकी बीवी वह भी जख्मी हो चुकी थी .
जादूगर जोहरान,, तो बचे हो तुम दोनो तुम्हे खत्म करते ही वो जादूई ताकत मेरी होगी और फिर इस दुनिया मे और इंसानी दुनिया मे सिर्फ मेरी हुकुमत चलेगी, जादूगर जोहरान की हुकुमत, हा हा हा, मेरे प्यारे शार्गिदो जाओ उस गुफा के अन्दर से उन करामाती जिन्नो के हिस्सो से बनी वो जादूई ताकत को ले आओ .
फिर वह सभी जादूगर जोहरान का हुक्म मानकर चल देते उस गुफा की ओर जहा कभी उन सात सबसे ताकतवर करामाती जिन्नो का बसेरा था वहा की हर चीज मे तिलिस्म मोजूद था वहा की हर एक चीज तिलस्म से बनी हुई थी जो करामाती जिन्नो के खत्म हो जाने के बाद वहा की हर तिलस्म खत्म हो गया वहा बचा था सिर्फ अंधेरा और शरीर के हिस्सो से बनी वह जादूई गोला जो सफेद और नीले रंग की रोशनी से घिरा हुआ था लेकिन वह भी अब वहा मौजूद नही था उसको उन करामाती जिन्नो ने जादूगर जोहरान के खतरनाक मंसूबो से बचाने के लिए सरदार हदाद के हवाले कर दिया था और उसने योजना बद तरीके से उस जादूई ताकत को अपनी बेटी के शरीर के साथ जोड़ दिया .
अब जब जादूगर जोहरान के शार्गिदो को जादूई ताकत का
नाम निशान वहा नही मिला तो वह जल्दी से दोड़कर उसके पास आये और उसको वहा कुछ ना होने की खबर दी जिसे सुनकर उसे बहुत गुस्सा उसने गुस्से मे ही अपने एक शार्गिद को जख्मी कर दिया और फिर वह सरदार हदाद के पास आया उसकी गर्दन पकड़ उसको हवा मे उठा लिया और उससे पूछता है कि कहा है वह ताकत बताओ मुझे, मगर वह उसे बताने की बाजाये उस पर हंसने लगता है
सरदार हदाद हस कर कहता है,, जादूगर जोहरान तुम वह जादूई ताकत कभी हासिल नही कर पाओगे वो तुमसे अब बहुत दूर हो चूकी है अब तुम अपना हुक्मत करने का ख्वाब छोड़ दो .
जादूगर जोहरान गुस्से से,, क्या किया तुमने क्या तुमने उस जादूई ताकत को खत्म कर दिया या नही नही रुको रुको,
तुम्हारी तो एक ओलाद भी थी ना वो बच्ची कहा है क्या तुमने,,,, क्या तुमने वो ताकत उसके साथ जोड़ दी, ओह ओह तो ये खेल खेला है उन करामाती जिन्नो ने तुम्हारे साथ मिलकर, मगर ये तुम लोगो का खेला गया दाओ भी जाया जायेगा वह बच्ची मुझसे बच नही पायेगी मै उसे ढूंढ़ निकालूंगा और खत्म कर दूंगा, वो ताकत हासिल कर लूंगा .
सरदार हदाद फिकी सी मुस्कान के साथ,, वो ताकत तुम कभी हासिल नही कर पाओंगे और नाही मेरी बच्ची नूर को तुम कभी मार पाओंगे और अगर तुमने उसे मारने की कोशिश भी की, ना तुम सिर्फ उस जादूई ताकत को खो बैठेंगे साथ मे वह ताकत तुम्हे भी खत्म कर देगी और तुम्हारा नाम और निशान इस दुनिया और इंसानी दुनिया से हमेशा के लिए मिटा देगी, और जो ख्वाब तुमने दोनो दुनियाओ मे हुकुमत करने का देखा है ना वह ख्बाव देखाना वाला ही खत्म हो जायेगा यानि तुम जादूगर जोहरान और वो जो तुम्हारे शरीर के हर हिस्से मे मोजूद है सब खत्म हो जाएगा,, हा हा हा .
जादूगर जोहरान और उसके अन्दर मोजूद वह शक्स को समझ तो आ गया था कि सरदार हदाद और उन करामाती जिन्नो ने मिलकर कोई तो खेल खेला है जो उस ताकत को एक बच्ची के शरीर से जोड़ दिया है वरना सरदार हदाद अपनी बच्ची का जिक्र इतनी आसानी से नही कर सकता, फिर उसके मे जेहन एक बात घूमी, जब उसको समझ आया वह गुस्से से उबल पड़ा, वह उससे पूछने वाला था,, कही तुमने,
उससे पहले ही सरदार हदाद बोल पड़ा,, हा सही समझा तुमने मैंने अपनी बच्ची नूर को करामाती जिन्नो के उस इल्म से इंसानी शरीर हासिल करा दिया अब वह एक इंसानी शरीर हासिल कर चूकि है, और तुम जानते हो तुम्हारा वो जिन्नो से सोदा करना उस पर काम नही करेगा और अगर फिर भी तुमने उसे मार डाला तब भी तुम वह ताकत हासिल नही कर पाओंगे और साथ ही खुद भी खत्म हो जाओगे .
वह वही टूटे हुए दरख्त से लगा हुआ जोर जोर से हंसता है उसको उकसाने के लिए उसका ये पेतरा भी काम आ जाता है, जादूगर जोहरान पहले से ही गुस्से मे था लेकिन अब सब सच जानकर उसका गुस्सा सातवे आसमान पर पहुंच गया,
सबसे पहले जमीन पर मोत के करीब पड़ी हुए सरदार हदाद की बीवी को अपने हाथो से निकल रही लाल रंग की रोशनी से खत्म कर दिया फिर सरदार हदाद को भी मार डाला, उस पर इतना गुस्सा हावी हो चूका था उसने सारे कबिले को एक खंडर मे बदल डाला, फिर वह वही खड़ा रहा कुछ वक्त के बाद उसका शरीर धीरे धीरे पत्थर का बनने लगा, तब जाकर उसे अहसास हुआ उसने क्या कर दिया, उसने एक नही बल्कि दो जिन्नो की मखलुख को मारा है वो भी बिना उनसे सोदा किया जिसका नतीजा यह हुआ वह अब पत्थर मे तबदील होने लगा, पास मे खड़े उसके शार्गिद को पत्थर मे बदलता देख रहे वह सभी उसके पास आये, तब जादूगर जोहरान ने उन्हे कुछ बताया और फिर वह एक बुत मे तबदील हो गया, उसके बाद उसके शार्गिद उसे वहा से इंसानी दुनिया मे वापस लेकर चले गए,
और फिर सरदार हदाद, उसकी बीवी और उसके बाकी जिन्न्न साथियो की लाशे राख हो गई …
नूर अभी वही जगह मोजूद थी जो कभी कुहेद कबिला कहलाया करता था मगर अब विरान खंडर और बंजर इलाके मे तबदील हो चुका है और जिन्नी दुनिया से भी अलग हो चूका था, अब ना तो यहा जिन्नी दुनिया के लोग मोजूद है और ना उसके अम्मी और बाबा जो इस कबिले के सरदार थे, जादूगर जोहरान के इस जगह को तबाह कर देने के बाद यहा कुछ नही बचा सिर्फ उस गुफा को छोड़कर जो कभी उन करामाती जिन्नो का घर थी मगर नूर उस गुफा मे कभी दाखिल ही नही हो पायी हालाकि उस गुफा मे कोई दरवाजा मोजूद नही था मगर कुछ तो था जो उसे वहा जाने से रोकता था उसने अपनी जादूई ताकत का भी इस्तेमाल किया मगर कुछ हासिल नही हुआ
फिर नूर उस बंजर पड़ी जगह पर ही दुबारा से उस जादूई ताकत को अपने काबू मे करना चाहती थी, इसलिए अपनी आंखे बंद कर हथैलियो को आसमान की तरफ कर उस जादूई ताकत को काबू करना शुरू करती है उसके शरीर से सात अलग अलग रंग की रोशनी निकलती जो कि उन सात करामाती जिन्नो के अक्स होते है वह अपने शरीर से निकलने वाली उस जादूई ताकत को अपने काबू मे करने की कोशिश करती तभी उन जिन्नो के अक्सो मे हल चल शुरू हो जाती है उन अक्सो के बीच से वो साफेद रंग के साये फिर सामने आ जाते है वह नूर पर लगातार हमला करते है, और उसे चोट पहुचा रहे थे, मगर इस बार नूर हार नही मान रही वह लगातार कोशिश कर रही थी उसे उन सायो की बिल्कुल परवाह नही थी उसे बस इस ताकत को काबू करना था वह अपना पूरा जोर लगाती है,
अब इतना कुछ देख उन करामाती जिन्नो मे से एक ने उसे रुकने को कहा तो वह रुक गई ये पहली बार था जब उन करामाती जिन्नो अक्सो मे से किसी ने उसे बात की वह रुक कर खड़ी हो गई और उनकी तरफ देखने लगी, अब वह साये भी एकाएक गायब हो गए तब उन जिन्नो के अक्स मे से एक नूर से बात करने लगा .
जिन्न का अक्स,,, लड़की तुम इतने वक्त से इस ताकत को काबू करने की कोशिश रही, और आज तक इसे काबू नही कर पायी हो और नही कभी कर पाओगी क्यूकि जो ताकत तुम हासिल करना चाहती हो उस पर तुम्हारा हक ही नही है,
तुम सिर्फ एक जरिया हो इस ताकत को इसके असली मालिक तक पहुंचाने का, जो इसका असली हकदार है, जो इस ताकत की मदद से अगला करामाती जिन्न बनेगा वो भी इंसानी शरीर मे जो जिन्न और इंसानी दुनिया को जोड़ेगा, और जादूगर जोहरान जैसे कितने ही शैतानी सोच रखने वाले जिन्नो और जादूगरो का खात्मा करेगा, तो तुम्हे अब रुक जाना चाहिए .
कहानी जारी है......✍️