मोनिका :- पर .. क्या आदित्य फिर से मुझे अपना़येगा , मोनिका जो करना है जल्दी कर तेरे पास टाईम बहोत कम है । आदित्य के दिल मे मेरे लिए अब भी जगह है या नही ये पता करने के लिए मुझे उससे मिलना पड़ेगा ।
इतना बोलकर मोनिका अपना फोन निकालती है और आदित्य को कॉल लगाती है ।
इधर आदित्य मोनिका का कॉल आता दैख कर फोन को रिसिव कर लेता है आदित्य करता है --
आदित्य :- हां मोनिका कहो , किस लिए कॉल किया तुमने ।
मोनिका :- आदित्य , क्या अब भी नाराज हो मुझसे ।
आदित्य :- मैं कौन होता हूँ तुमसे नाराज होने वाला । काम बताओ किस लिए कॉल किया ।
मोनिका रोने की एकटिगं करती है और कहती है --
मोनिका :- मैं जानती हूँ , मैने जो तुम्हारे साथ किया वो माफी के लायक नही है , पर क्या मुझे एक और मौका नही मिल सकता अपनी गलती सुधारने का , क्या मैं तुम्हारी नजरो से इतना गिर गई हूँ ।
आदित्य : - जब विक्की ने तुम्हें छोड़ा तब तुम्हें मेरी याद आई । उससे पहले तो मैं तुम्हारी नजरो मे कुछ भी नही था ।
मोनिका :- तुमने सही कहा आदित्य, जब मेरा दिल टूटा तब मुझे पता चला के प्यार मे टुटे हूए दिल को कितना तकलीफ मिलती है , अब मुझे समझ मे आया के तुम पर क्या बीती होगी , वो कहते है ना , के जब तक खुद पर ना बीते , तब तक दर्द पता नही चलता है ।
मोनिका की बात को सुनकर आदित्य को उस पर तरस आने
लगा था । मोनिका अपनी बात को जारी रखते हूए कहती है ---
मोनिका :- मुझे माफ कर देना आदित्य , मुझे लगा था के शायद तुम मेरी दर्द को समझोगे । पर मैने तुम्हें बहोत दुख दिया है तो माफी मांगने का मुझे कोई हक भी नही है , शायद यही सजा है मेरे किये का , पर हो सके तो मुझे माफ कर देना ।
मोनिका इतना बोलकर फोन काट देती है , आदित्य मोनिका की हालत पर बहोत दुखी हो जाता है , आदित्य को लगता है मोनिका फिर से उसके पास आना चाहती है , आदित्य के दिल मे मोनिका के लिए जो नफरत थी वो अब कम होने लगा था , शायद इसी लिए क्योकी आदित्य कभी मोनिका से बहोत प्यार करता था ।
इधर मोनिका आदित्य पर गुस्सा होकर कहती है ---
मोनिका :- उस विक्की के वजह से क्या क्या करना पड़ रहा है मुझे , उस फटिचर भीखारी आदित्य से गिड़गिड़ाना पड़ रहा है।
अगर ये बच्चा मेरे पेट मे नही आता तो ये सब करने की जरुरत भी नही पड़ती और इस बीस लाख से मेरा लाइफ भी सुधर जाता , मैं Abortion भी नही कराना चाहती , क्योकी मैं इसे इस दुनिया मे लाना चाहती हूँ ।
मोनिका अपने कमरे मे इधर - उधर टहलती है और कहती है --
मोनिका :- उस आदित्य को मनाने के लिए पता नही मुझे और क्या क्या करना पड़ेगा , एक बार वो मान जाए फिर मैं उसे अपने करिब ले कर आउगी और उसके साथ एक रात बिताकर उसे खुश खबरी सुना दूगी । मुझे थोड़ी कोशिश और करनी होगी ।
इतना बोलकर मोनिका रुपया से भरा बैग को उठाती है और उसे चुमकर कहती है ।
मोनिका :- ये मेरा काम आएगा ।
उधर जानवी विकास से मिलने के लिए न्यु मार्केट चला जाता है , जहां पर विकास पहले से ही जानवी का वेट कर रहा था । जानवी को दैखकर विकास खड़ा हो जाता है और जानवी के पास आकर कहता है --
विकास :- हाय ।
विकास के हाय का जवाब जानवी गुस्से से देती है --
जानवी :- हाय ।
विकास समझ जाता है के जानवी बहोत गुस्से मे है , विकास जानवी से कहता है --
विकास :- आओ ना बैठो ।
जानवी वहां पर जाकर बैठ जाती है और फिर कहती है ---
जानवी :- कहो किस लिए बुलाया है , मेरे पास ज्यादा समय नही है , मुझे निकलना है ।
विकास जानवी का हाथ पकड़ता है तो जानवी अपना विकास से छुड़ा लेती है , विकास समझ जाता है के जानवी उससे बहोत ही ज्यादा गुस्सा है । विकास फिर कहता है --
विकास :- मुझे पता है जाववी के तुम मुझसे बहोत नाराज हो , बहोत गुस्सा हो और होना भी चाहिए , मैने इतना बुरा जो किया है मैने तुम्हारे साथ । पर मैं क्या करता जानवी मैं डर गया था , जब भी मैं बाहर जाता हूँ तो एक डर लगने लगा है ।
जानवी :- डर कैसा डर ?
विकास बड़े ही चतुराई के साथ जानवी से कहता है --
विकास :- काली का डर जानवी ।
जानवी काली का नाम सुनकर हैरान हो जाती है और फिर विकास से पूछती है --
जानवी :- काली से ?
विकास: - हां जानवी काली से , उस काली ने मेरा जीना मुश्किल कर दिया है , वो कॉल करके मुझे ब्लैकमेल करता है ।
जानवी हैरानी से कहती है --
जानवी :- ब्लेकमैल पर क्यों ?
विकास :- हां जानवी ब्लेकमैल , पहले उसने तुम्हें किडनेप किया और मुझसे पैसे मांगे ।
जानवी :- क्या , ये तुम क्या बोल रहा हो ?
विकास :- हां जानवी ये सच है , मैं ये सब तुम्हें बताना नही चाहता था , पर अगर नही बताऊ तो तुम मुझे गलत समझोगी । उसने मुझसे 100 करोड़ मांगे थे ( विकास ने 150 करोड़ को 100 बोल देता है ।) उसने कहा के अगर मैं 100 करोड़ दूं तो वो तुम्हें छोड़ देगें और नही दिया तो तुम्हे जान से मार देगे ।
जानवी :- तो तुमने क्या किया ।
विकास :- मैं डर गया था जानवी , मैं तुम्हें खोना नही चाहता , इसिलिए मैने उसकी बात मान ली और उसे फोरन 50 करोड़ दे दिया और बाकी का 50 करोड़ तुम्हें मेरे पास लाने के बाद , तब तक आदित्य ने जाकर तुम्हें बचा लिया । उसके बाद काली मुझे बार - बार फोन करके धमकी देने लगा के बाकी के 50 करोड़ दो नही तो तुम्हें मार दुगां । क्योकी उसे लगता है के आदित्य को वहां पर मैने भेजा था ।
जानवी :- ये सब तुमने मुझे पहले क्यो नही बताया , और तुमने उसे इतना पैसे क्यों दिए ।
विकास :- काली ने मुझे धमकी दी थी कि वो तुम्हे मार देगा ।”
“मैं मजबूर था, मैं पुलिस नहीं जा सकता था… तुम्हारी जान खतरे में थी। “मैं डर गया था… इसलिए पैसे दिए ताकि वो तुम्हे नुकसान न पहुँचाए।”
जानवी :- पर तुम्हें इतना मोटा रकम नही देना था विकास ।
विकास :- “मैं तुमसे प्यार करता हूँ जानवी ...मैं कभी सोच भी नही के तुम्हारे साथ ऐसा , मैं डर गया था जानवी… गलती हो गयी…।
जानवी कुछ कहती नही बस चुप रहती है , जानवी किसे अच्छा समझे , आदित्य या विकास ये सोच कर वो अब चुप थी ।
जानवी मन ही मन सोचती है --
जानवी :- क्या विकास जो बोल रहा है वो सच है , या मुझसे झुट बोल रहा है , अब तो ऐसा लगने लगा है के किसी पर भरोसा करना भी मुश्किल हो रही है ।
तभी विकास जानवी का हाथ फिर से पकड़कर कहता है --
विकास :- क्या बात है जानवी, तुम क्या सौचने लगी ।
जानवी विकास का हाथ छुड़ाती है और कहती है --
जानवी :- कुछ नही बस ऐसे ही ।
विकास :- जानवी, मुझे अब जर लगने लगा है , कही वो काली फिर से कोई चाल ना चले और तुम्हें मुझसे दुर ना कर दे । जानवी..... क्यों ना हम शादी कर ले , भाग करके , इन सबसे दुर , अब तुमसे दुर रहा नही जाता जानवी ।
जानवी विकास को हां नही बोलना चाहती थी इसिलिए जानवी विकास को डिवोर्स वाली बात को याद दिलाते हूए कहती है--
जानवी :- नही विकास , हम अभी शादी नही कर सकते ।
विकास :- पर क्यों जानवी ?
जानवी :- भूल गए , अभी आदित्य से डिवोर्स नही हूआ है और दब तक डिवोर्स नही हो जाता तब तक हम शादी नही कर सकते ।
जानवी के इतना कहने से विकास जानवी की और दैखता रहता है और मन ही मन कहता है --
>" ये जानवी बहना क्यों बनाने लगी , इसके चेहरे पर ना बोलने पर बिल्कुल भी कोई दुख नही दिख रहा है । ऐसा लग रहा है जैसे जानवी भी यही चाहती है के शादी अभी ना हो । "
>" पर मैं ऐसा होने नही दूगां , कुछ भी हो पर जाए पर मैं तुम्हें अपना बना कर ही रहूगां , तभी मैं अपनी कंपनी को बचा पाउगां ।
अगर सिधे तरीके से नही तो दुसरा रास्ता भी है मेरे पास , अगर ये उस आदित्य के कारण है तो मैं उस आदित्य को ही रास्ते सो हटा दूगां ।
विकास इतना सौच ही रहा था के जानवी कहती है --
जानवी :- अच्छा, अब मैं चलती हूँ , अपना ध्यान रखना ।
विकास जानवी को जाने नही देना चाहता था पर रोक भी नही सकता था इसलिए विकास चुप था और जानवी वहां से चली जाती है ।
इधर जैसे जैसे दिन बीत रहा था मोनिका की टेशन और बड़ने लगती है , मोनिका, जो कभी जानवी के पति आदित्य की एक्स रह चुकी है, अब एक खतरनाक राज छुपाए हुए थी— के वह गर्भवती थी… लेकिन बच्चा किसी और का था।
अब उसे डर था कि अगर यह सच सामने आ गया, तो सब कुछ खत्म हो जाएगा— इज़्ज़त भी और जिंदगी भी।
इसलिए उसने सबसे आसान और गंदा रास्ता चुना: आदित्य को फँसाना।
मोनिका एक रात यह प्लान बनाती है:
मोनिका :- अगर मैं आदित्य के साथ एक रात बिता लूँ… तो बस!
बाद में कह दूँगी कि यह बच्चा उसी का है।” और फिर आदित्य को शादी करने के लिए मजबूर कर दूँगी। पर आदित्य को कैसे रिझाऊं समझ मे नही आ रहा है , वो तो मुझसे बात तक नही कर रहा है । मुझे ही कुछ करना होगा , मुझे उस फटीचर के रास जाना होगा ।
मोनिका अपने पेट की और देखकर पेट मे पल रहे बच्चे से कहती है--
मोनिका :- दैख रहे हो बेटा , तेरे लिए तेरे मम्मा को कितना कुछ करना पड़ रहा है । तेरे पापा ने तो मुझे और तुझे अपनाने से मना कर दिया , पर मैं तुझे अपनाउंगी और उसके लिओ मुझे उस फटिचर आदित्य को माना पड़ेगा , ताकी तुझे बाप का नाम मिले बस , एक बार मेरी शादी आदित्य से हो जाए उसके बाद तुम्हें बाप का नाम मिल जाएगा , और समाज मे इज्जत भी , बाकी रहा उस फटिचर आदित्य की बात तो उसकी चिंता तुम मत करो ये पैसा है ना इससे तेरी और मेरी दोनो की लाईफ सेट हो जाएगी । बस उस फटिचर को मना लू और शादी कर लू , फिर उस फटीचर को अपने पास भी आने ना दूं ।
इधर काली पुलिस से छुपते - छुपते तंग हो गया था , काली जहां भी जाता पुलिस उसको पिछे - पिछे आ जाता , जिससे काली बहोत परेशान था , काली गुस्से अपने दांत भिंचते हूए कहता है ---
काली :- " आ....ह , थक गया हूँ मैं इन पुलिस वालो से भागते - भागते , उस विकास के चक्कर मे कहां फस गया मैं , अगर पता होता के ये केस तिवारी फैमिली का है तो मैं उस लड़की को कभी किडनैप करता ही नही । साले ने मुझे फसा दिया और खुद खुले मे घुम रहा है , रुक अभी उसे बताता हूँ ।
To be continue....515