ईशान को बिल्कुल भी एक्सपेक्टेशंस नही थी कि उसे पूजा यहां पर मिलेगी! उसने तो आज तानिया के साथ समय बिताने का सोचा था, लेकिन पूजा की वजह से कही सब खराब ना हो जाए! तभी तानिया देखती है कि ईशान और पूजा दोनो चुप चाप खड़े है, तो उसे लगता है कि वो दोनो उसके सामने अनकंफर्टेबल फील कर रहे है। तो तानिया बोलती है कि;
तानिया - ईशान, तुम थोड़ी देर पूजा के साथ बैठो, हम कुछ काम करकर आते है। और तानिया अपने केबिन में चली जाती है। पर कही न कही तानिया को अच्छा नही लग रहा होता है। उसके दिल में बैचेनी सी हो रही थी जिसका रीजन वो खुद नही जान पा रही थी। इधर पूजा, तानिया के जाते ही ईशान से बोलती है कि;
पूजा - है ईशान, कैसे हो यार? भूल ही गए तुम तो मुझे!
ईशान - पूजा प्लीज, यह बताओ कि तुम वापस क्यों नही गई? तुम्हे पहले तो इंडिया आना नही था और अब अचानक से ऐसे प्लान बदल दिया! इसका रीजन बताओगी तुम?
ईशान ने सीधे मुद्दे की बात करते हुए कहा तो पूजा को और बुरा लगा। क्योंकि ईशान ने एक बार भी यह नही पूछा कि वो कैसी है? पर उसने खुद को कंट्रोल किया और कहा;
पूजा - बाहर एक कैफे है, वहां चलकर बात कर सकते है क्या? फिर ईशान ने हां कहा तो पूजा, तानिया के केबिन में उससे परमिशन लेने चली गई।
तानिया के केबिन में;
पूजा - मैम, क्या मैं अंदर आ सकती हुं?
तानिया -हां पूजा, आओ ना! क्या हुआ?
पूजा - वो मैम, मुझे हाफ डे चाहिए था। एक्चुअली ईशान बहुत दिनों बाद मिला है मुझसे, तो हम दोनो बाहर जाना चाहते थे कुछ देर!
तानिया - हां पूजा,तुम जा सकती हो। लेकिन कल टाइम से आ जाना! ओके!
पूजा - थैंक्यू मैम! और तानिया के केबिन से चली जाती है। तानिया सोच रही होती है कि ईशान वापस जा रहा है, और उसने एक बार भी हमसे मिलना नही चाहा? तानिया को कही न कही यह सब चीज़ें बुरी लग रही थी, लेकिन वो खुद इसे नोटिस नही कर पा रही थी।
इधर बाहर ईशान का दिमाग खराब हो रहा था, और वो ऐसे तानिया के सामने नही जाना चाहता था, इसलिए वो तानिया से मिलने तक नही गया। उसके दिमाग में तो एक ही बात चल रही होती है कि आज पूजा को कैसे भी कन्वेंस कर लेना है कि वो उसके बारे में ऐसा कुछ भी फील नही करता है। तो वो भी अपनी लाइफ में आगे बढ़े! तभी पूजा आकर ईशान का कंधा हिलाती है और बोलती है कि;
पूजा - कहां खो गए ईशान,चलो! और ईशान का हाथ पकड़कर उसे वहां से बाहर ले जाती है। वो दोनो पास के ही कैफे में जाकर बैठते है,फिर पूजा बोलती है कि;
पूजा - तुम यहां कैसे ईशान? और तानिया मैम को कैसे जानते हो?
ईशान - वो मेरे सिमरन दीदी की ननंद है, और मेरी बहुत अच्छी दोस्त है। दूसरी लाइन पूजा को थोड़ी अच्छी नही लगी, पर उसने इग्नोर किया।
पूजा - ईशान, मैं इंडिया तुमसे ही मिलने आई थी, पर मेरे कोई कॉन्टैक्ट्स नही है, तो तुम्हे कैसे ढूंढू! और तुम तो जानते ही हो कि मुझे अपना खर्चा खुद उठाना होता है। क्योंकि मेरे पैरेंट्स इतने ज्यादा पैसे मुझ पर खर्च नही कर सकते है। तभी ईशान को याद आता है कि फॉरेन में भी पूजा पढ़ाई के साथ साथ जॉब भी करती थी। और उसे यह बात पूजा की अच्छी लगती थी, लेकिन अब इस तरह इंडिया आना, ईशान को अच्छा नही लग रहा था।
पूजा - ईशान, कहां खो गए?
ईशान - कुछ नही, यह सोच रहा हुं कि तुम इतने प्यार से कैसे बात कर रही हो मुझसे!ईशान ने मजाकिया अंदाज में कहा।
पूजा - प्यार है, तभी तो प्यार से बोल रही हूं ना!
उसके थोड़ी देर बाद तक ईशान और पूजा दोनो कुछ नही बोलते है। फिर पूजा ईशान का हाथ पकड़ती है और बोलती है कि;
पूजा - ईशान मैं सच में तुमसे बहुत प्यार करती हुं। तुमसे दूर रह पाना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। क्या तुम्हे एक बार भी मेरी आंखों में नही दिखता है। माना कि मैने बहुत गलतियां की है लेकिन अब मैं उन आदतों को भी सुधारूंगी!
ईशान - मैं तुम्हे कितनी बार कह चुका हूं पूजा, कि मैं तुम्हे लेकर ऐसा कुछ फील नही करता हूं। पता नही क्यों लेकिन आज तुमसे हमदर्दी जरूर हो रही है क्योंकि तुम जो फील करती हो,वैसा ही मैं किसी और के लिए फील करता हूं।
पूजा जैसे ही ये सुनती है, वो अपने हाथ ईशान के हाथों से हटा देती है। उसकी आंखों में नमी आ जाती है, जिसे वो छुपाने की कोशिश करती है।
ईशान - देखो पूजा, मैं जानता हूं कि मैं तुम्हे बहुत दुख पहुंचा रहा हूं। पर मैं तुम्हे धोखे में नही रखना चाहता हुं। जब खुद को प्यार हुआ, तो तुम्हारी फीलिंग्स भी समझ में आई। पर पूजा कुछ नही बोलती है और चुप चाप वहां से चली जाती है।
ईशान उसके पीछे पीछे जाता है और उसे रोककर बोलता है कि;
ईशान - पूजा, Iam sorry. मैने तुम्हे hurt किया, पर यह जानना तुम्हारे लिए जरूरी था, ताकि अब तुम अपनी लाइफ में आगे बढ़ सको!
पूजा - मैं अभी घर जाना चाहती हूं ईशान, बाय! इतना कहकर पूजा टैक्सी रोककर उसमे बैठकर चली जाती है। ईशान कुछ देर वही खड़ा रहता है। आज उसे पूजा पहले से काफी बदली हुई लगी थी। ईशान मन में सोचता है कि तुम जल्दी ही समझ जाओगी पूजा, और फिर धीरे धीरे तुम्हे नक्ष का प्यार भी दिखने लगेगा। फिर ईशान कुछ सोचता है और फिर से तानिया के बुटीक चला जाता है।
क्रमश :