Dhun ishq ki.... Par dard bhari - 26 in Hindi Love Stories by Arpita Bhatt books and stories PDF | धुन इश्क़ की... पर दर्द भरी - 26

Featured Books
Categories
Share

धुन इश्क़ की... पर दर्द भरी - 26

फिर साहिल ही सिचुएशन को संभालता है और बोलता है कि चलो पहले केक तो कट करते है, उसके बाद मस्ती करेंगे!

उसके बाद सिमरन केक काटती है और सभी उसे बर्थडे सॉन्ग गाकर एप्रिशिएट करते है। तभी ईशान जाकर अपना गिफ्ट लेकर आता है और सिमरन को देता है। सिमरन देखती है कि एक बॉक्स है, जिसे गिफ्ट पेपर से अच्छे से पैक्ड किया हुआ था, तो वो एक्साइटमेंट में उसे खोलती है, तो उसमे से बहुत ही प्यारी ड्रेस निकलती है। सिमरन जैसे ही उस ड्रेस को देखती है, उसे वो बहुत पसंद आती है। 

सिमरन - ईशान यह ड्रेस सच में बहुत प्यारी है, मुझे बहुत अच्छी लगी, थैंक्यू मेरे लिए इतना अच्छा गिफ्ट लाने के लिए! और यह कहकर सिमरन, ईशान के गले लग जाती है। 

ईशान - मैं सच में लकी हूं दीदी, कि आप मेरी बहन हो! हमेशा मेरे साथ रहना दीदी आप! 

सिमरन - लकी तो मैं हूं ईशान, कि भगवान जी ने मुझे तुम जैसा छोटा भाई तोहफे में दिया है। 

यह देखकर साहिल भी तानिया को साइड hug देता है, और उससे धीरे से बोलता है कि 

साहिल - मैं भी बहुत लकी हूं कि मुझे आप जैसी बहन मिली दीदी! हमारा साथ भी हमेशा ऐसे ही बने रहे!

तानिया यह सुनकर साहिल को अच्छे से गले लगा लेती है और बोलती है कि तुम भी भाई ऐसे ही हमारा साथ निभाना!

उसके बाद तानिया भी सिमरन को गिफ्ट देती है जिसमे एक फोटोज की फ्रेम होती है। जिसमे इन चारों की तस्वीरों का कोलाज होता है। और सारी फोटोज बहुत ही प्यारी होती है। सिमरन - मुझे आपका गिफ्ट बहुत पसंद आया दीदी, थैंक्यू! पर यह फोटोज आपने कब ली, उसने साहिल और उसकी तस्वीर पर इशारा करते हुए कहा! 

तानिया - जब तुम दोनो एक दूसरे में खोए हुए थे, तभी! तानिया ने आंख मारते हुए कहा! 

उसके बाद तानिया और ईशान, साहिल की तरफ एक्साइटमेंट से देखते है यह जानने के लिए कि आखिर वो क्या गिफ्ट देने वाला है सिमरन को! 

तानिया - साहिल, अब तो सस्पेंस से पर्दा उठाओ, और हमे भी बताओ कि तुम आखिर सिमरन को क्या गिफ्ट देने वाले हो?

साहिल यह सुनकर अपनी जेब से एक पेपर निकालता है और सिमरन की तरफ बढ़ा देता है। सभी लोग उन पेपर्स को देखकर एक बार सोच में पड़ जाते है।

तानिया - यह क्या है भाई, और यह सिमरन का गिफ्ट है क्या?

साहिल - हां, मैं आज सिमरन के बर्थडे पर उसे यही गिफ्ट देना चाहता हूं। 

सिमरन - पर यह किस चीज के पेपर्स है, साहिल? सिमरन ने कन्फ्यूज होते हुए पूछा।

साहिल - यह लो और खुद पढ़ लो!

उसके बाद सिमरन वो पेपर्स पढ़ती है तो वो शॉक रह जाती है। उसमें यह लिखा हुआ था कि सिमरन, साहिल के प्रोडक्शन हाउस के जरिए गाने का करियर शुरू करने वाली है। उसे एक एल्बम में गाना गाने के लिए अप्रोच किया गया है। फिर सिमरन  थोड़ी देर तक तो कुछ भी नही बोलती है। तभी ईशान पूछता है कि ;

ईशान - क्या हुआ दीदी, क्या है इनमे? 

तब तक तानिया, सिमरन के हाथों से वो पेपर्स ले लेती है और खुद पढ़ने लगती है। ईशान भी उसके साथ पढ़ने लगता है। 

जैसे जैसे दोनो वो पेपर्स पढ़ते है, वो कन्फ्यूज्ड होते जाते है। उन्हे कुछ समझ नही आता है और दोनो एक साथ पूछते है;

" क्या सिमरन एक सिंगर है?" 

साहिल - हां, सही पहचाना तुमने! तुम्हे पता है ईशान कि तुम्हारा जो प्रोडक्शन हाउस है, उसकी सिंगर भी सिमरन ही थी। और फिर साहिल, ईशान और तानिया को सब बता देता है कि कैसे उन्होंने सिमरन का फायदा उठाया और उसके टैलेंट को पहचान देने की जगह, उससे अपना फायदा निकाला। 

सब सुनते ही ईशान और तानिया को एक बार को तो शॉक लगा, और फिर ईशान बोलता है कि

ईशान - मेरे घर में इतना सब चल रहा था, और मुझ कुछ भी पता नही लगने दिया किसी ने भी! आपने भी मुझसे छुपाया दीदी यह सब! आप कैसे इतनी अच्छी हो सकती है कि आपने अपनी पहचान और अपने पैशन को ही किरण दीदी और अपने परिवार को समर्पित कर दिया। इसलिए जब भी किरण दीदी मेरे सामने घर में गाती थी, तो मुझे उनकी आवाज में फर्क नजर आता है। आपने इतना सब किया उनके लिए और उन्होंने बदले में क्या किया आपके साथ......यह कहकर ईशान का गला भर जाता है। 

तानिया यह देखकर उसके कंधे पर अपना हाथ रखती है, जिससे कि उसे दिलासा दे सके! 

साहिल - यह सब बातें याद करने का अब कोई फायदा नही है ईशान! अब हमे आगे का सोचना है। और मेरे पास उन्हे सबक सिखाने के लिए इससे अच्छा प्लान नही है। इससे हम सिमरन की खुशियां उन्हे वापस दिला पाएंगे और आचार्य फैमिली के एक एक मेंबर को सबक सिखा पाएंगे! 

तभी तानिया बोलती है कि;

तानिया - और वो विपिन, जो मास्टरमाइंड है इन सबका?

"उसे तो मैं जिंदा गाड़ दूंगा!" ईशान और साहिल दोनो एक साथ बोलते है। 

यह सुनकर सिमरन जो काफी देर से कुछ नही बोल रही थी और चुप चाप नीचे देख रही थी, वो उन दोनो की तरफ शॉक से देखने लगती है। 

तानिया - अरे बस बस, अभी अपना गुस्सा शांत करो तुम दोनो, और हमे सिमरन का फैसला जानने दो। 

तभी साहिल, सिमरन का हाथ अपने हाथों में लेता है और बोलता है कि ;

साहिल - देखो सिमरन, तुमने दूसरो के लिए बहुत कुछ किया है, पर अब समय आ गया है कि तुम खुद के लिए जियो। 

ईशान - दीदी, उन्होंने आपका फायदा उठाया है तो इससे उन्हे जो भी नुकसान होगा, उसमे गलती उन्ही की होगी!

सिमरन - लेकिन इससे सभी को पता चल जायेगा कि पहले किरण की आवाज बनकर मैं ही गाती थी।

तानिया - अरे ऐसा कुछ नही होगा सिमरन! हम सभी को यही कहेंगे कि हम एक नई सिंगर लॉन्च कर रहे है। और तुम्हारी आवाज इतनी अच्छी है कि तुम बहुत जल्दी लोगो के दिलो पर सिमरन बनकर राज करोगी, ना कि किरण को अपनी आवाज से यह सब करने दोगी। 

साहिल - मैने सोचा कि तुम्हे यह गिफ्ट पसंद आएगा, पर कोई नही! मैं फोर्स नही करूंगा तुम्हे इसके लिए! लेकिन विश्वास करो सिमरन, इससे तुम दिल से खुश रहोगी, और हम सभी को यही चाहिए। 

सिमरन - मुझे थोड़ा सा वक्त चाहिए साहिल, इसके लिए! मैं बाद में अपना डिसीजन बता दूंगी। 

साहिल - it's ok. चलो चलो, अब पार्टी करनी है या नही! 

तानिया - बिल्कुल अभी तो पार्टी शुरू हुई है! 

तब तक ईशान जाकर डांस म्यूजिक चला देता है और सभी लोग डांस करने लगते है। सिमरन भी सब कुछ भूलकर उनके साथ डांस करने लगती है, और वो बहुत खुश लग रही होती है। 

साहिल की नजर अचानक से सिमरन पर पड़ती है जो बेफिक्र होकर डांस कर रही होती है। उसे इस तरह देखकर साहिल बहुत खुश होता है और सिमरन को देखता ही रहता है। 

तभी तानिया की नजर उन पर पड़ती है और वो जाकर गाना बदल देती है और एक रोमांटिक सॉन्ग चला देती है। 

साहिल जो कि सिमरन को देख रहा होता है, गाना सुनकर उसे डांस के लिए अपना हाथ ऑफर करता है और सिमरन उसका हाथ थाम लेती है। और दोनो कपल डांस करने लगते है। साहिल बस सिमरन की आंखों में ही देखे जा रहा होता है, जिससे सिमरन को थोड़ी सी शर्म आ जाती है और वो अपनी नजरे झुका लेती है। 

आंखों में तेरी अजब सी अजब सी अदाएं है,

दिल को बना दे जो पतंग 

सांसें ये तेरी वो हवाएं है।।

इधर ईशान और तानिया खड़े होते है तो ईशान उन दोनो एक दूसरे के खोया हुआ देखकर तानिया से बोलता है कि;

ईशान - कितने प्यारे लग रहे है ना दीदी और जीजू साथ में !

तानिया - हां सही कहा, और मन में सोचती है कि अब यही बात यह दोनो भी समझ जाए और अपने रिश्ते को सच में एक मुकाम तक पहुंचाए! 

ईशान तभी अपना हाथ तानिया की तरफ बढ़ाता है और बोलता है कि;

ईशान - क्या आप मेरे साथ डांस करना चाहेगी तानिया जी?

तानिया फिर अपना हाथ ईशान के हाथों में रख देती है और वो दोनो भी बीच में आ जाते है और डांस करने लगते है। 

पूरी छत पर माहौल बड़ा रोमांटिक सा हो जाता है और दोनो कपल भूल जाते है एक दूसरे के बारे में, और बस खुद में ही खोए रहकर डांस करने लगते है। 

गाना बदल जाता है और अब उनके बैकग्राउंड में यह गाना चल रहा होता है;

पल भर ना दूरी सहे आपसे, 

बैताबियां ये कुछ और है।

हम दूर होकर भी पास है,

नजदीकियां ये कुछ और है।।

देखा हजारों दफा आपको,

फिर बेकरारी कैसी है।

संभाले संभालता नही ये दिल,

कुछ आप में बात ऐसी है।।

ऐसे ही एंजॉय करते हुए सिमरन और बाकी सब बहुत एंजॉय कर रहे होते है। उन्हे पता ही नही चलता है कि कब शाम हो जाती है। फिर सभी खुश होकर नीचे आ जाते है। सिमरन सभी को दिल से शुक्रिया करती है कि उन्होंने इस दिन को इतना यादगार बना दिया और ईशान के गले लगकर इमोशनल हो जाती है। उसके बाद सब अपने कमरे में आराम करने के लिए चले जाते है, और ईशान सभी को बाय कहकर अपने घर चला जाता है। सभी बहुत खुश होते है तभी अचानक से उनके घर का दरवाजा खुलता है और कोई जोर जोर से सिमरन को आवाज लगाने लगता है......................

क्रमश: