Dhun ishq ki.... Par dard bhari - 22 in Hindi Love Stories by Arpita Bhatt books and stories PDF | धुन इश्क़ की... पर दर्द भरी - 22

Featured Books
Categories
Share

धुन इश्क़ की... पर दर्द भरी - 22

ईशान, साहिल और तानिया की मदद से सिमरन के बर्थडे की सारी तैयारी कर लेता है कि कहां पर सब कुछ organise करना है। और इधर साहिल और तानिया सिमरन को बिल्कुल भी पता नही चलने देते है कि उन्हें उसका बर्थडे पता है। एक्चुअली सिमरन को खुद को अपना बर्थडे याद नही था। 

बर्थडे से एक दिन पहले;

ईशान मार्केट गया हुआ होता है क्योंकि उसे सिमरन के लिए एक ड्रेस लेनी होती है, लेकिन उसे कुछ समझ नही आता है कि  सिमरन के लिए कौनसी ड्रेस ले और कैसे सिलेक्ट करें! ( वैसे ईशान ने फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा किया हुआ है और उसकी choice बहुत अच्छी है। लेकिन वो सिमरन के लिए सिलेक्ट कर ही नही पा रहा था क्योंकि उसे एक दम बेस्ट ड्रेस सिलेक्ट करनी थी सिमरन के लिए! पहले उसने सोचा था कि वो खुद सिमरन के लिए ड्रेस डिजाइन करेगा लेकिन टाइम की कमी को वजह से वो ऐसा नही कर पाया। और अब उसे कोई ड्रेस समझ नही आ रही थी, जो सिमरन के ऊपर अच्छी लगे। )तभी वो सोचता है कि ऐसे तो पूरा दिन निकल जाना है ईशान! और तभी उसके दिमाग में खयाल आता है कि उसे इसमें किसी लड़की की मदद लेनी ही पड़ेगी, और उसे सबसे पहले खयाल इसमें तानिया का ही आता है। तो वो तानिया को कॉल करता है। 

इधर तानिया अपने बुटीक में होती है और सब मैनेजमेंट देख रही होती है। क्योंकि कल वो सिमरन के बर्थडे के लिए बर्थडे के लिए busy रहने वाली थी, तो वो कल का काम भी आज ही निपटा लेना चाहती थी। तभी तानिया के फोन की रिंग बजती है, तो ईशान का नाम देखकर वो कॉल उठा लेती है। 

तानिया - हां ईशान, बोलो! 

ईशान - मैने आपको डिस्टर्ब तो नही किया ना, तानिया जी! 

तानिया - अरे बिल्कुल नही! तुम बताओ, अब और कोई प्रिपरेशन बाकी है क्या कल के लिए? हम तो बहुत एक्साइटेड है सिमरन के बर्थडे के लिए! देखना, उसे तुम्हारा surprise जरूर पसंद आएगा। हां, तुम बोलो, कुछ काम था? 

ईशान - Actually yes. वो मैं यहां मॉल में आया था सिमरन दीदी के लिए ड्रेस लेने, लेकिन मुझे समझ नही आ रहा है कुछ भी!  क्या आप मेरी हेल्प करेंगे इसमें? 

[ तानिया और ईशान को एक दूसरे के बारे में नही पता होता है, कि दोनो एक ही field से होते है। ईशान को तो यह तक न पता होता है कि तानिया का खुद का बुटीक है। देखा जाए तो, तानिया का बुटीक बिजनेस अच्छे से चल रहा होता है, लेकिन ईशान का सक्सेस होना अभी बाकी है। उसने तो अभी अभी पढ़ाई पूरी की है। लेकिन ईशान भी बहुत टैलेंटेड डिजाइनर होता है। ]

ईशान की बात सुनकर तानिया बोलती है कि; 

तानिया - अच्छा किया जो तुमने हमे कॉल कर लिया ईशान ! अब एक सलाह देते है तुम्हे! जल्दी से जल्दी मॉल से निकल जाओ, और हम एक एड्रेस भेज रहे है, वहां पर आओ तो तुम्हारा काम हो जायेगा! और वो हंसते हुए कॉल रख देती है। 

ईशान सोचता है कि तानिया suggest कर रही है तो अच्छा ही होगा, तब तक तानिया का मैसेज आ जाता है ईशान को! वो देखता है कि यह किसी बुटीक का एड्रेस है, और वो उसी एड्रेस पर अपनी बाइक से निकल जाता है।  

इधर घर पर साहिल अपने कमरे में बैठा होता है और गहरी सोच में डूबा होता है। वो खुद से ही पूछता है, कि क्या कल सिमरन को मेरा दिया तोहफा पसंद आएगा? कही वो कुछ गलत तो नही समझ लेगी कि मैं सिर्फ अपने बारे में सोच रहा हूं! क्या साहिल, तू फिर से नेगेटिव थॉट्स दिमाग में लाने लगा। तेरा दिया गिफ्ट उसे जरूर पसंद आएगा और वो उसे कबूल भी करेगी, देखना! ऐसे ही विचार चल रहे थे साहिल के दिमाग में! 

इधर सिमरन अपने कमरे में बैठी हुई होती है और वही पल याद कर रही होती है जब साहिल और सिमरन की बातें हुई थी। जो भी पल उन्होंने साथ में बिताए थे, सिमरन को उन्हे याद करना अच्छा लग रहा था। और उन्हे याद करते हुए उसके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आ जाती है। [ लेकिन सिमरन यह बात नोटिस नही करती है कि वो अब विपिन और उसके परिवार के बारे में सोचना बंद कर चुकी है। अब उसे साहिल के बारे में सोचना अच्छा लग रहा है। ]

इधर तानिया अपने बुटीक के बाहर ही ईशान का इंतजार कर रही होती है। जैसे ही उसे ईशान दिखता है तो वो खुश हो जाती है और ईशान के बाइक रोकते ही बोलती है;

तानिया - तुम्हारी प्रॉब्लम का सॉल्यूशन यही है ईशान! आओ अंदर! 

ईशान - अच्छा, ऐसा है क्या! इतना अच्छा बुटीक है यह? 

तानिया - तुम चलो तो सही अंदर, हम बताते है। 

ईशान और तानिया जैसे ही अंदर जाते है, तो तानिया को सभी wish करते है और ईशान का भी वेलकम करते है। आखिर तानिया वहां की head थी और ईशान उसके साथ था तो सभी स्टाफ वाले उसकी भी रिस्पेक्ट कर रहे थे। 

ईशान - वाह गजब, तो आप है यहां की head, क्या बात है! आपको फैशन डिजाइनिंग के फील्ड में इतनी दिलचस्पी है, मुझे तो पता ही नही था। 

तानिया - इसमें बताने वाली क्या बात है भला। पर हां, हमे शुरू से इसी फील्ड में दिलचस्पी थी। और अपने खुद के दम पर कुछ करके भी तो दिखाना था। इसलिए हमने खुद का बुटीक खोलने का सोचा। तानिया और ईशान चलते चलते बात कर रहे थे। तभी तानिया का बोलते हुए ध्यान नही रहता है और उसका पैर फिसल जाता है। तानिया गिरने ही वाली होती है कि ईशान उसे पकड़ लेता है। तो वो संभल जाती है। पर इधर ईशान की हालत बुरी थी क्योंकि तानिया को फिसलने से बचाने के लिए ईशान ने उसे कमर से पकड़ा हुआ था और तानिया उसके हाथ के सहारे आधी झुकी हुई थी। और ईशान उसके ऊपर थोड़ा झुका हुआ था क्योंकि उसने तानिया को उस तरह से पकड़ा हुआ था। आज ईशान पहली बार तानिया को इतना करीब से देख रहा होता है। उसकी तो नजरें ही नही हट रही होती है तानिया के चेहरे से! ईशान तानिया की आंखों में खो ही जाता है और मन में सोचता है कि इतनी गहरी और सुंदर आंखें है। मन करता है कि इनमे डूब जाऊं, साथ ही ऐसा लग रहा है जैसे इनमे बहुत कुछ छुपा हुआ है। यह आंखें बहुत कुछ कहना चाह रही है लेकिन के नही पाती है किसी से! शायद कोई दर्द, जो अब भी मन में हो, जो इन आंखों के जरिए बाहर आना चाहता हो। इधर तानिया को तो लगता है कि वो तो आज गई लेकिन जैसे ही वो गिरने लगती है तो किसी के आहत उसकी कमर पर आता है और वो उसे गिरने से बचा लेता है। जैसे ही तानिया को महसूस होता है कि वो गिरने से बच गई है तो वो अपनी आंखें खोलती है। तो सामने उसे ईशान का चेहरा दिखता है जो उसके काफी करीब था। तानिया जैसे ही ईशान को अपने इतना करीब महसूस करती है तो उसकी दिल की धड़कने तेज हो जाती है। अब उसका दिल बहुत तेज़ी से धड़कने लगता है, तानिया उन धड़कनों को महसूस करने लगती है, और दोनो थोड़ी देर तक ऐसे ही खड़े रहते है। 

तभी एक स्टाफ की लड़की पूछती है कि मैम, आप ठीक तो हो, चोट तो नही लगी आपको? इससे तानिया और ईशान दोनो को होश आता है और वो खड़े होते है। दोनो ही एक दूसरे से थोड़ी देर नजरें नही मिलाते है। फिर ईशान ही बात को संभालता है और बोलता है कि ;

ईशान - आपका बुटीक देखकर तो लगता है कि आप काफी famous डिजाइनर बन चुकी है। waao, that's great.

तानिया - अरे नही, बस अभी चल रहा है थोड़ा अच्छे से, हम भी अभी स्ट्रगल कर रहे है सक्सेस के लिए! लेकिन हमे पता है कि यहां पर पक्का तुम्हे अच्छी ड्रेस मिल जायेगी सिमरन के लिए! 

ईशान -  यहां पर तो बहुत सारी ब्यूटीफुल ड्रेसेज है तानिया जी, अब आप ही डिसाइड करो कि सिमरन दीदी पर कौनसी अच्छी लगेगी। 

तानिया - रुको तो, हम बताते है। और तानिया एक लड़की को इशारा करती है तो वो लड़की एक प्यारी सी white and red combination में एक गाउन लेकर आती है। उस गाउन को देखते ही ईशान को, वो सिमरन के लिए एक दम परफेक्ट लगी। 

ईशान - वाह तानिया जी, इतनी सुंदर ड्रेस, यह पक्का सिमरन  दीदी को बहुत पसंद आएगी। किसने डिजाइन किया है इस ड्रेस को?

तभी वो स्टाफ की लड़की बोलती है कि यह ड्रेस तानिया मैम ने खुद डिजाइन किया है। और वो इसे अपने लेटेस्ट कलेक्शन में भी शामिल करने वाली है।

तानिया - यह सिमरन पर बहुत अच्छी लगेगी ना! अब बताओ ईशान, कि तुम्हे यह ड्रेस पसंद आई या फिर हम कही और जाकर भी सिमरन के लिए ड्रेस सिलेक्ट कर सकते है। 

ईशान - नही तानिया जी, इससे अच्छी ड्रेस तो हो ही नही सकती है दीदी को गिफ्ट देने के लिए! मैं तो यही दूंगा। Thank you so much. 

क्रमश: