Hindi Quote in Poem by Vandna Sharma

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

बैंगन राजा, सब्जियों की भीड़ में
बैठा आंसू बहाय
बोला आलू - क्यूँ भाई,
किसकी याद आई?
कैसे आज आंख भर आई
रोते-रोते बैंगन बोला,
मैं क्यूँ रहता बेगाना।
बच्चे भी मुझसे चिढ़ते,
कोई ना मुझको खाना चाहे।
सब दीवाने हैं तुम्हारे
बिन तुम्हारे किसी को स्वाद ना आए।

मेरा तो नाम ही है बे-गुण
बोला आलू - अनमोल है हर कोई
सबका है अपना-अपना महत्व।
दिल छोटा नहीं करते,
अपनी तुलना नहीं किसी से करते।
पूर्ण नहीं है कोई जग में,
सभी एक-दूजे के पूरक रहते।

खुद को ना इतना छोटा समझो,
अपनी कीमत खुद पहचानो,
डॉ वंदना शर्मा

Hindi Poem by Vandna Sharma : 112028726
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now