मुझे मेरे कान्हा से प्रेम है।
ऐसा प्रेम जिसमें शिकायतें भी हैं,
नाराज़गियाँ भी हैं,
पर छोड़कर जाने की चाहत कभी नहीं।
एक ऐसा प्रेम,
जिसमें उसकी आवाज़ सुनते ही
दिल को सुकून मिलने लगता है।
जिसमें उसकी छोटी-छोटी बातें,
“खाना खाया?”
“अपना ध्यान रखना…”
दुआ जैसी लगती हैं।
मुझे नहीं पता
दुनिया इसे क्या नाम देगी,
पर मेरे लिए —
वो सिर्फ मेरा प्रेम नहीं,
मेरी शांति, मेरा विश्वास
और मेरी रूह का सबसे खूबसूरत हिस्सा है। 💙