Hindi Quote in Poem by Manoj kumar shukla

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

*दोहा-सृजन हेतु शब्द*
*संयम,संकेत,नटखट,नीलांबुज,भंगिमा,संकल्प*

*संयम* नैतिक आचरण, का है बड़ा महत्व।
जीवन जीने के लिए, श्रेष्ठ यही है तत्व।।

*संकेत* पटल पथिक को, दिखलाते हैं राह।
निर्भय होकर चल पड़ो, नहीं मिलेगी आह।।

*नटखट* बालक मोहते, प्यारे लगते बोल।
प्रिय जन मुग्ध निहारते, लगते हैं अनमोल।।

*नीलांबुज* सरवर खिला, करें बदक किल्लोल।
दृश्य मनोरम देखकर, निकलें हर्षित बोल।।

दुर्जनता का भूल से, कभी न लेते नाम।
भाव *भंगिमा* देखकर, करते सभी प्रणाम।।

जीवन में संकल्प लें, करें नीति गत काम।
भटकें कभी न राह से, मिले सुखद परिणाम।

मनोजकुमार शुक्ल 'मनोज'

Hindi Poem by Manoj kumar shukla : 111989947
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now