Hindi Quote in Thought by shilpi

Thought quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

छूट गया क्या, वो मेरा घर ,
अब रहती हूँ जिसमे,या वो मेरा घर,
बचपन बिताया जिसमें,
साथ निभाया जिसने,
फुदकी, चहकी,उछली
उड़ी मैं बिन पर,
क्या नहीं था वो मेरा घर,
कसमें निभा रहीं हूँ यहां,
मकान से घर बना रहीं हूँ यहां,
स्त्री तो है खुशकिस्मत ,
दो छत होती हैं,
बस केवल समझ का फर्क,
ये भी घर वो भी घर।।
सब खुश तो रहूँ मैं भी खुश,
हंसे सब तो हंस देती हूँ,
कसक नहीं मायका छूटने की,
नहीं बेचैनी पुरानी मैत्री टूटने की,
नित नए सम्बन्ध जुड़ रहे यहां,
रोज़ बन रहे नए जहां,
मैं तो एक परिवार की नींव हूँ,
मुझ पर आधारित सब के पर,
ये भी घर,वो भी घर।।

धन्यवाद(शिल्पी गुप्ता)

अगर मेरे विचार आपको पसन्द आएं तो आप मुझे फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

और हमारी दो कहानियां प्रकाशित हो चुकी हैं,,एक आज पब्लिश होगी....प्लीज़ पढ़िए,,कमेंट्स कीजिए और अगर यहां कॉइन या स्टिकर होते हों,,तो प्लीज़ दीजिएगा।😊😊

Hindi Thought by shilpi : 112038476
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now