Hindi Quote in Poem by Vijay Pratap Shahi

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

रामायण और गीता जैसी, माता, सहज सुनीता जैसी ।
जीवन दात्री निर्झरिणी सी, पावन और पुनीता जैसी ।।

कर्तव्यों की गाथा जैसी, भू पर भाग्य विधाता जैसी ।
वात्सल्य के पुष्पगुच्छ सी, भाव भरी संगीता जैसी ।।

सम्बन्धों में आला जैसी, सत की सुन्दर माला जैसी ।
कोमलमन निर्मलमन वाली, सरिता तीर शिवाला जैसी ।।

वाणी से शीतल जल जैसी, जीवन में अमृतफल जैसी ।
हर दिन आती नेह लुटाती, वह शीतल गंगाजल जैसी ।।

माँ बिल्कुल साधारण जैसी, संकट बीच निवारण जैसी ।
पल भर में पीड़ा हर लेती, मंत्रों के उच्चारण जैसी ।।

@सर्वाधिकार सुरक्षित-डाॅ.विजय प्रताप शाही

Hindi Poem by Vijay Pratap Shahi : 112031361
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now