तुम आना मेरी अंतिम सास छूटने से पहले
तुम आना मेरे प्राणों के रूठने से पहले
तुम तब भी आ सकते हो
जब मुझे शमशान ले जाया जा रहा होगा
तुम तब भी आ सकते हो
जब मुझे चीता पर लिटाया जा रहा होगा
बस तुम छू लेना मुझे जलने से पहले
अग्नि की गोद में पलने से पहले
दे देना मुझे मुक्ति अपनी एक छूअन से
कर देना मुझे मुक्त चीता के धूअन से
तुम आना मेरी आत्मा के उठने से पहले
तुम आना मेरे प्राणों के रूठने से पहले