Hindi Quote in Quotes by Ravnika

Quotes quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

लड़के का प्यार में इज़हार कुछ इस तरह से था ———-
❤️❤️
मिली जो लकीरें तेरे हाथ की मेरे हाथ से
खुल गई क़िस्मत मेरी , तेरी हर एक मुस्कान से
हाँ
मिली जो लकीरें तेरे हाथ की मेरे हाथ से
तुझे ही लिखुं , मैं जवानी मेरी
तुझे ही लिखुं , मैं कहानी मेरी
बन गयी हैं तू ज़िंदगानी मेरी।
मिली जो लकीरें तेरे हाथ की मेरे हाथ से
खुल गई क़िस्मत मेरी तेरे साथ से
हाँ तेरे साथ से
था आवारा सा मैं सबसे बेगाना सा मैं
दर - दर भटकता - एक बंजारा - सा मैं
थमने लगा तेरे धड़कते दिल की ख़ामोश आवाज़ पे मैं
मिली जो लकीरें तेरे हाथ की मेरे हाथ से
आ गया सुकून मुझे तेरी भोली - सी बात पे
हाँ बात पे
आ ज़रा पास मेरे थोड़ी देर ही सही
पर जी भर के तुझसे खूब बात तो कर लूँ
तेरी सलोनी - सूरत का दीदार भी कर - लूँ
अपने दिल - ए मोहब्बत का इज़हार अब ही कर लूँ
हाँ अब ही कर लूँ
मिली जो लकीरें तेरे हाथ की मेरे हाथ - से
चल दी ज़िंदगी मेरी अब तेरे साथ से बस तेरे साथ - से ।।

————————————-//———————————
लड़की की मोहब्बत में दिल की बात ———-
❤️

पाकर तुझे दुनिया मेरी रंग गई ख़ुशियों के रंग से
खाती हूँ क़सम करूँगी मैं वफ़ा सारी उमर
काहे का दुःख , काहे का रोना
मेरा खुशनसीब हैं हर कदम पे तेरा साथ में होना
पाकर तुझे दुनिया मेरी रंग गई ख़ुशियों के रंग से
महक गया सुना संसार मेरा आने से तेरे
छोड़ कल की चिंता , होवे हैं चिंता चिता समान
जी ले आज में कल का क्या पता
हो जाएँगे हम बुड्ढे , आ जाएँगे फिर बाल सफ़ेद
बढ़ जाएंगा और भी खर्चा जब करने लंगेगे डाई का इस्तेमाल , पर अभी तो
पाकर तुझे दुनिया मेरी रंग गयी ख़ुशियों के रंग से
शामिल हैं तू मुझमें मुझसे भी ज़्यादा
रहेगा हमेशा साथ मेरे कर ले आज ये वायदा
छूकर मेरे दिल को जो बना दी तूने ख़ुद की एक तस्वीर
ना बदलेगा तू अपना रंग बदलके मेरी तक़दीर

—————————-।।//————————————

Hindi Quotes by Ravnika : 112027857
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now