वर्ण पिरामिड -
विश्व रेडक्रॉस दिवस
*********
ये
सिर्फ
निशान
लाल नहीं
रेड क्रॉस का
सेवा प्रतीक है।
हे
देश
भर के
नागरिकों
समझो तुम
नैतिकता सेवा
रेडक्रॉस संदेश।
लो
आगे
आकर
सेवाधर्म
का पाठ पढ़ो।
नित मुस्कान बाँटो।
ये
बस
भलाई
सेवाभाव
सिखाता हमें
रेडक्रॉस दिवस।
सुधीर श्रीवास्तव