Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

मुझे कुछ कहना है

मुझे कुछ कहना है,
कि मुझे कुछ नहीं कहना है।
अब आप बताओ-
कि आपको क्या और क्यों सुनना है?
बड़े अजीब हो आप
मेरा सूकून छीनने पर आमादा हो,
जैसे मैं, मैं नहीं आपका प्यादा हो।
आप भी क्या याद रखोगे
जो मैं कहने जा रहा हूँ,
आपको असहज करने जा रहा हूँ
आपको अपनी भूल का दंड देने जा रहा हूँ।
आप तो जीना चाहते हो न
तो जियो न! भला रोका कब और किसने है?
मगर मैं तो जीना ही नहीं चाहता हूँ
मगर सदियों तक जिंदा रहना हूँ
क्योंकि मैं, मैं हूँ
आपकी तरह जीने की भीख नहीं माँगता हूँ
जिंदा रहने के लिए सिर्फ लीक से हटकर
कुछ अलग करने की राह पर चलता हूँ।
सुना आपने! एक बात और कहना चाहता हूँ
कि आपसे दूर, बहुत दूर रहना चाहता हूँ।

सुधीर श्रीवास्तव

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 112020861
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now