मेरा वक्त खराब नही है मेरे दोस्त
ये तो आसलियत दिखा रहे है लोग,
पिछा किसी का ना कभी किया मैंने
वो अलग बात है मेरे गिरते ही मेरे पिछे
से जा रहे है लोग,
कभी मै सिर्फ सच ही बोलता था
अब मुझे ही झूठा बता रहे है लोग,
और खानदान के खानदान उजड़ गए
इस तरह रिश्ते निभा रहे है लोग .